कुत्ते को बचाने के लिए शख्स ने कंगारू से ले लिया पंगा, दोनों ने किए दो-दो हाथ फिर… (Watch Viral Video)
दो जानवरों की लड़ाई तो बेहद आम है, लेकिन क्या आपने एक इंसान और जानवर की लड़ाई देखी है? इस बीच एक इंसान और कंगारू की लड़ाई का जबरदस्त वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुत्ते को बचाने के लिए एक शख्स कंगारू से दो-दो हाथ करने लगता है. दोनों की लड़ाई में आगे क्या होता है यह देखकर आप भी यकीनन दंग रह जाएंगे.
Viral Video: दो जानवरों (Animals Fight) के बीच जबरदस्त लड़ाई के वीडियो को आपने कई दफा सोशल मीडिया (Social Media) पर देखा होगा. वीडियो में जानवरों की रोमांचक लड़ाई को देखकर कई बार इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि आखिर जीत किसकी होगी? खैर दो जानवरों की लड़ाई तो बेहद आम है, लेकिन क्या आपने एक इंसान और जानवर की लड़ाई देखी है? इस बीच एक इंसान और कंगारू (Kangaroo) की लड़ाई का जबरदस्त वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुत्ते (Dog) को बचाने के लिए एक शख्स कंगारू से दो-दो हाथ करने लगता है. दोनों की लड़ाई में आगे क्या होता है यह देखकर आप भी यकीनन दंग रह जाएंगे.
इस वीडियो को लाइफ एंड नेचर ने ट्विटर पर पोस्ट किया है, इसके साथ कैप्शन लिखा है- सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में… बताया जा रहा है कि कुछ लोग जंगल में शिकार करने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन तभी शिकारियों के कुत्ते को एक कंगारू पकड़ लेता है और उसे कसकर जकड़ लेता है. कंगारू के चंगुल में कुत्ते को देखकर उसे बचाने के लिए शख्स आगे आता है और कंगारू से भिड़ जाता है. यह भी पढ़ें: Viral Video: शख्स ने कंगारू को भगाने के लिए मारा पत्थर तो जानवर ने ऐसे सिखाया सबक, आप भी देखें
देखें वीडियो-
Only in Australia. pic.twitter.com/456WKVu93p
— Life and nature (@afaf66551) March 18, 2021
गौरतलब है कि जब शख्स कंगारू के पीछे पहुंचता है तो कंगारू कुत्ते को छोड़कर उसे जकड़ने की कोशिश करता है, लेकिन शख्स पहले से होशियार रहता है और जैसे ही कंगारू उसकी ओर लपकता है शख्स उसके मुंह पर एक जोरदार पंच देता है. शख्स इतनी जोर का पंच मारता है कि कंगारू कुछ देर के लिए स्तब्ध रह जाता है. पंच खाने के बाद कंगारू यहां-वहां देखता है और फिर वहां से भाग जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2021 12:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

