वायरल

Viral Video: शख्स ने कंगारू को भगाने के लिए मारा पत्थर तो जानवर ने ऐसे सिखाया सबक, आप भी देखें

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के साउथ वेस्ट रॉक्स में क्रिसमस के दिन एक पिता ने अपने बच्चों को कंगारू से बचाने के लिए उस पर पत्थर फेंका, लेकिन कंगारू ने शख्स को ही सबक सिखाने की ठान ली और शख्स को मुक्का मारकर वहां से निकल गया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Viral Video: शख्स ने कंगारू को भगाने के लिए मारा पत्थर तो जानवर ने ऐसे सिखाया सबक, आप भी देखें
कंगारू ने शख्स को सिखाया सबक (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: आपने अक्सर देखा होगा कि माता-पिता किसी जानवर (Animal) से अपने बच्चे की सुरक्षा करने के लिए उसे दूर भगाते हैं. एक शख्स ने भी कंगारू (Kangaroo) को भगाने के लिए कुछ ऐसा ही किया, लेकिन उसका यह एक्शन उसी पर भारी पड़ गया और जानवर ने उसे अपने अंदाज में सबक सिखाया. डेली मेल (Daily Mail) की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया (Australia) के साउथ वेस्ट रॉक्स (South West Rocks) में क्रिसमस (Christmas Day) के दिन एक पिता ने अपने बच्चों को कंगारू से बचाने के लिए उस पर पत्थर फेंका, लेकिन कंगारू ने शख्स को ही सबक सिखाने की ठान ली और शख्स को मुक्का मारकर वहां से निकल गया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि मिशेल रोबिनसन नामक शख्स के घर के यार्ड के पास एक कंगारू खड़ा था, जो उसे और उसके बच्चों को घूर रहा था. ऐसे में अपने बच्चों को उसके हमले से बचाने के लिए शख्स ने कंगारू पर एक पत्थर फेंका, ताकि वो वहां से भाग जाए, लेकिन शख्स के इस एक्शन से कंगारू को गुस्सा आ गया और उसने शख्स की तरफ न सिर्फ दौड़ लगाई, बल्कि जोरदार पंच मारकर उसे गिरा भी दिया. यह भी पढ़ें: Viral Video: नन्ही चिड़िया खिड़की पर आकर अपनी चोंच से खटखटाने लगी उसका ग्लास, वजह जानकर हंस पड़ेंगे आप

देखें वीडियो-

गौरतलब है कि कंगारू ने जैसे ही शख्स को मुक्का मारा, वो जमीन पर गिर पड़ा और उसका एक हाथ चोटिल हो गया. हालांकि इस घटना के वीडियो में शख्स के बच्चे नजर नहीं आ रहे हैं. घटना के बारे में बात करते हुए शख्स की फैमिली फ्रेंड टीना ग्रेस रोवे ने बताया कि कंगारू काफी बड़ा था. इस हमले में शख्स का एक हाथ जख्मी हो गया है, लेकिन कोई गंभीर चोट नहीं आई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2021 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).