Viral Video: शख्स ने अपनी पैंट में बम लगाकर किया ऐसा कारनामा, वीडियो देख हैरान हो जाएंगे आप
एक वीडियो में एक शख्स अपनी पैंट में बम लगाकर उसमें आग लगाता है और फिर जैसे ही उसमें से चिंगारी निकलने लगती है वो गोल-गोल घूमने लगता है. इस वीडियो को देखकर लोग बेहद हैरान हो रहे हैं.
Viral Video: अंधकार पर प्रकाश की जीत के पर्व दिवाली (Diwali) को देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है. इस पर्व में दीयों की रोशनी से घर-आंगन को रोशन करने के अलावा जमकर आतिशबाजी की जाती है. लोग पटाखे जलाकर इस त्योहार को धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं. कई लोग पटाखों (Crackers) को हल्के में ले लेते हैं और उसके साथ करतब दिखाने लगते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर दिवाली के दौरान पटाखों के साथ स्टंट के कई वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहे हैं, जिनमें से एक वीडियो में एक शख्स अपनी पैंट में बम (Bomb) लगाकर उसमें आग लगाता है और फिर जैसे ही उसमें से चिंगारी निकलने लगती है वो गोल-गोल घूमने लगता है. इस वीडियो को देखकर लोग बेहद हैरान हो रहे हैं.
इस वीडियो को एक्स पर @GabbarSingh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- कोर्ट के प्रतिबंध के खिलाफ विरोध जताने का यह सही तरीका नहीं है. वीडियो को अब तक 1.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- खतरों के खिलाड़ी का ये शख्स अगला कंटेस्टेंट है, जबकि दूसरे ने लिखा है- अनार कभी-कभी ब्लास्ट भी हो जाता है. यह भी पढ़ें: Dangerous Bike Stunt Video: आतिशबाजी के साथ खतरनाक स्टंट कर रहा था बाइकर, वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार
देखें वीडियो-
This isn’t the right way to protest against the court ban pic.twitter.com/69oK4I878M
— Gabbar (@GabbbarSingh) November 12, 2023
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने अपनी पैट में अनार बम को फंसाया है, जबकि उसका एक दोस्त उसमें आग लगाता है. जैसे ही अनार बम से चिंगारी निकलने लगती है, शख्स डरने के बजाय गोल-गोल घूमने लगता है. हैरत की बात तो यह है कि उसे ऐसा करने से रोकने के बजाय उसके दोस्त उसकी इस हरकत में साथ दे रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2023 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

