Zoom पर ऑफिस मीटिंग के दौरान शख्स ने गलती से किया हस्तमैथुन? मास्टरबेशन डे पर Pornhub का यह विज्ञापन हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
एडल्ट वेबसाइट पोर्नहब ने इंटरनेशनल मास्टरबेशन डे पर एक विज्ञापन के जरिए जूम कॉल फेल होने की वास्तविक स्थिति को दर्शाने की कोशिश की है. पोर्नहब के इस विज्ञापन में दिखाया गया है कि जूम पर मीटिंग के दौरान एक शख्स गलती से हस्तमैथुन यानी मास्टरबेट करने लगता है. यह विज्ञापन तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
- Read in
- English
कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) के प्रकोप के चलते दुनिया भर के लोग अपने घरों में रहकर काम कर रहे हैं. वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) कर रहे लोगों के लिए वीडियो कॉल (Video Call), वीडियो कॉन्फ्रेंस (Video Conference) और वीडियो कॉल के जरिए ऑफिस मीटिंग करना एक सामान्य प्रक्रिया बन गई है. अधिकांश लोग ऑफिस मीटिंग के लिए जूम (Zoom) जैसे ऐप की मदद ले रहे हैं. हाल ही में जूम पर ऑफिस की मीटिंग (Office Meeting On Zoom) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो यह दर्शाता है कि जूम की मीटिंग विफल हो गई है. दरअसल, एडल्ट वेबसाइट पोर्नहब (Adult Website Pornhub) ने इंटरनेशनल मास्टरबेशन डे (International Masturbation Day) पर एक विज्ञापन के जरिए जूम कॉल फेल होने की वास्तविक स्थिति को दर्शाने की कोशिश की है. पोर्नहब (Pornhub Ad) के इस विज्ञापन में दिखाया गया है कि जूम पर मीटिंग के दौरान एक शख्स गलती से हस्तमैथुन यानी मास्टरबेशन (Masturbation) करने लगता है. यह वीडियो इतना तेजी से वायरल हो रहा है कि इसे एक मिलियन से भी अधिक लोग देख चुके हैं और कुछ ने मजेदार रिएक्शन भी दिए हैं.
Nasquiat (@nazquiat) नाम के एक ट्विटर यूजर ने एक छोटी सी क्लिप शेयर की है, जो जूम पर ऑफिस मीटिंग की रह लग रही है. इसमें लोगों को उपभोक्ता खर्च पर चर्चा करते हुए सुना जा सकता है, लेकिन मीटिंग में शामिल डैनियल मार्टिनेज (Daniel Martinez) नाम का एक शख्स इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाता है, क्योंकि उसकी अपनी मांगे हैं. वह वीडियो को बंद करता है, जो कि वास्तव में बंद नहीं होता है. इसके बाद डैनियल खड़ा हो जाता है और ल्यूब्रिकेंट बोटल के साथ एक टिश्यू का बॉक्स लेकर आता है. फिर अपने काम में जुट जाता है. जब कोई उसे कॉल करने की कोशिश करता है तो वह नजरअंदाज कर देता है. ट्विटर पर इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- डैनियल आपको फिर से नहीं सुन सकता, वह स्वर्ग में है.
देखें वायरल वीडियो-
Daniel can't hear you guys again, he's in heaven 😭😭😭😭😭 pic.twitter.com/r5rvt5bONi
— nasquiat (avoid me) (@nazquiat) May 28, 2020
इस वीडियो को दो दिन में 1.5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. चलिए नजर डालते हैं इस वीडियो पर आए मजेदार रिएक्शन्स पर...
मजेदार प्रतिक्रिया-
😂😂😂😂😂😂 Daniel needs to let off some steam
— OLUFEMI MICHEAL (@St_Micheal16) May 29, 2020
वह अच्छे समय का आनंद ले रहा है
Daniel just wants to have a nice time😂😂
— adeDAMOLA (@Yungbossxclusiv) May 29, 2020
क्या आपने उसकी अभिव्यक्ति पर गौर किया?
Dude bottom left corner knew exactly what Daniel was about to do even before Daniel knew exactly what Daniel was about to do 😂
— Dammy (@CallHimDammy) May 29, 2020
देखें पोर्नहब का विज्ञापन
बेशक पोर्नहब ने लोगों को मास्टरबेशन डे पर संदेश देने के लिए बहुत ही स्मार्ट तरीका अपनाया है. हालांकि लोगों को तब तक यह विज्ञापन विश्वसनीय लगता है, जब तक कि उन्हें इस विज्ञापन के सबसे नीचे पोर्नहब का लोगो नजर नहीं आता है. बता दें कि ऐसा वास्तव में नहीं हुआ है, बल्कि यह पोर्नहब का विज्ञापन है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2020 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

