Love Triangle: एक नागिन के लिए पागल हुए दो अजगर, प्यार पाने के लिए हुई जबरदस्त लडाई, आगे जो हुआ इन तस्वीरों में देखें

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड स्टेट में एक नागिन के प्यार में दो अजगर इस कदर पागल हुए कि मादा अजगर से मेटिंग करने के लिए दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई हो गई. दोनों अजगरों की लड़ाई में लेसिस क्रीक स्थित डेविड टैट के किचन का सीलिंग क्षतिग्रस्त हो गया. एक अजगर 2.8 मीटर और दूसरा अजगर 2.5 मीटर लंबा था और उनका वजन 22 किलो के आसपास था.

नागिन के लिए दो अजगरों में हुई जबरदस्त लड़ाई (Photo Credits: Brisbane North Snake Catchers and Relocation 24hrs 7days 0449922341 Facebook)

Love Triangle: इंसानों के बीच लव ट्राएंगल (Love Triangle) तो आपने देखे ही होंगे, जब किसी एक लड़की के प्यार के लिए दो लड़कों के बीच जंग छिड़ जाती हो, लेकिन क्या ऐसा सांपों (Snakes) के साथ भी होता है? भले ही यह सुनने में आपको थोड़ा अटपटा लगे, लेकिन यह सच है एक नागिन (Serpant) का प्यार पाने के लिए दो नाग (Snake) भी आपस में लड़ सकते हैं. एक ऐसा ही हैरान करने वाला वाकया ऑस्ट्रेलिया (Australia) से सामने आया है. बताया जा रहा है कि जब एक शख्स अपने घर लौटा तो घर में दाखिल होते ही जैसे उसके होश उड़ गए. दरअसल, घर में दाखिल होने के बाद उसने देखा कि दो विशाल अजगरों की लड़ाई के कारण किचन का सीलिंग क्षतिग्रस्त हो गया है और सीलिंग टूटकर किचन टेबल पर गिरा पड़ा है.

क्वींसलैंड स्टेट (Queensland state) के लेसिस क्रीक (Laceys Creek) में रहने वाले डेविड टैट (David Tait) की मानें तो एक मादा अजगर के प्यार में पागल दो अजगरों (Two Pythons) के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई, जिसका नतीजा यह हुआ कि उनके किचन का सीलिंग क्षतिग्रस्त हो गया. उनके मुताबिक, एक अजगर 2.8 मीटर और दूसरा अजगर 2.5 मीटर लंबा था और उनका वजन 22 किलो के आसपास था. लड़ाई करते समय किचन की फर्श पर दोनों अजगर गिर गए और फिर वहां से वो बेडरूम और लीविंग रूम में चले गए. इस खौफनाक नजारे को देखने के बाद अजगरों को घर से निकालने के लिए डेविड ने स्नैक कैचर स्टीवन ब्राउन को बुलाया.

देखें तस्वीरे-

घटना के बाद द ब्रिसबेन नॉर्थ स्नेक कैचर्स ने टूटी हुई छत और दो अजगरों की तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट की. उन्होंने कहा कि दोनों सांप कोस्टल कार्पेट पायथन (Coastal Carpet Pythons) थे, जिन्हें मोरेलिया स्पिलोटा मैक्डोवेली (Morelia spilota mcdowelli) कहा जाता है. उन्होंने फेसबुक पर लिखा- जब मैं वहां पहुंचा तो देखा कि शख्स के रसोई घर की छत टूटी हुई थी. एक सांप सामने के दरवाजे के बगल में और दूसरा सांप बेडरूम में मौजूद था. यह भी पढ़ें: भारी भोजन के बाद खुद को ठंडा करने के लिए विशाल अजगर ने किया कुछ ऐसा... सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

स्नैक कैचर स्टीवन ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि दो नर अजगर एक मादा अजगर के लिए लड़ रहे थे और दोनों के बीच की इस जबरदस्त लड़ाई में काफी नुकसान हुआ है. हालांकि मादा सांप अभी तक नहीं मिली है. स्टीवन को संदेह है कि वह छत पर या फिर घर में कहीं हो सकती है. वहीं दोनों अजगरों को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया है. उन्होंने कहा कि अजगर आकार में काफी बड़े थे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड