84 साल की प्रेमिका को लेकर अस्पताला से भागा 80 साल का बुजुर्ग, पुलिस ने पकड़ा तो बता दी दिल की बात
ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले 80 वर्षीय एक शख्स को अपनी 84 साल की गर्लफ्रेंड की याद सता रही थी. फिर उन्होंने वो किया जो किसी ने सोचा भी नहीं था.
22 फरवरी: अगर आपको लगता है कि प्रेमी जोड़ों (lover Couple) में साथ रहने का जुनून सिर्फ युवावस्था तक ही रहता है तो आपको ऑस्ट्रेलिया के एक बुजुर्ग की प्रेम कहानी ( Elderly man eloped with 84 years old Girlfriend) गलत साबित कर सकती है. Bitcoin Millionaire: बेकार और नकारा कहते थे टीचर, देखते ही देखते करोड़पति बन गया 10वीं फेल लड़का
ऑस्ट्रेलिया (Australia) के रहने वाले 80 वर्षीय राल्फ गिब्स को अपनी 84 साल की पार्टनर की याद सता रही थी, जो काफी बीमार (Sick) थी. वह खुद से चल भी नहीं पा रही थीं. उनकी याददाश्त कमजोर हो चुकी थी. उनकी देखभाल के लिए हर वक्त किसी की जरूरत होती थी.
राल्फ गिब्स पर आपनी पार्टनर को पाने का जूनून सवार था. इसके लिए वे नियम-कायदे तोड़ने के लिए तैयार थे. राल्फ गिब्स (Ralph Gibbs) की गर्लफ्रेंड का नाम कैरोल लिस्ले (Carol Lisle) है. वे डिमेंशिया और पार्किंसंस बीमारी (Parkinson's disease) से जूझ रही हैं. इस बीमारी में मरीज की याददाश्त बेहद कमजोर हो जाती है.
गर्लफ्रेंड कैरोल लिस्ले को एक नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था. राल्फ गिब्स 4 जनवरी 2022 को कैरोल से मिलने नर्सिंग होम पहुंचे. गिब्स उन्हें अपने साथ लेकर नर्सिंग होम से फरार हो गए. उन्होंने बूढ़ी प्रेमिका को ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग शहरों में घुमाया और फिर क्वींसलैंड की तरफ जाने लगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2022 01:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

