वायरल

दुकान में दो सांडों के बीच कलेश में दांव पर लगी दो लड़कियों की जिंदगी, Viral Video में देखें कैसे बाल-बाल बची जान

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुकान में अंदर दो सांड आपस में भिड़ जाते हैं. दो सांडों के इस कलेश में दो लड़कियों की जिंदगी दांव पर लग जाती है.

दुकान में दो सांडों के बीच कलेश में दांव पर लगी दो लड़कियों की जिंदगी, Viral Video में देखें कैसे बाल-बाल बची जान
दो सांडों की लड़ाई में फंसी लड़कियों की जान (Photo Credits: X)

Bull Fight Viral Video: आवारा सांड (Bull) को कब गुस्सा आ जाए और वो कब किसी को अपने गुस्से का शिकार बना ले, इसके बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है. सोशल मीडिया (Social Media) पर सांडों (Bulls) से जुड़े कई हैरान करने वाले वीडियो (Viral Video) आए दिन देखने को मिलते रहते हैं, जिनमें कभी उनकी लड़ाई देखने को मिलती है तो वो कभी किसी पर हमलावर हो जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुकान में अंदर दो सांड आपस में भिड़ जाते हैं. दो सांडों के इस कलेश में दो लड़कियों की जिंदगी दांव पर लग जाती है. हालांकि यहां राहत की बात तो यह है दुकान में रखा सामान लड़कियों पर गिर जाता है, जिसकी वजह से किसी तरह लड़कियों की जान बच जाती है.

इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, इसके साथ कैप्शन लिखा है- दो सांडों के बीच कलेश में दोनों लड़कियों की जान दांव पर लग गई. गनीमत यह रही कि दुकान में रखा सामान लड़कियों के ऊपर गिर गया, जिससे वे बच गईं, वीडियो ऋषिकेश के मुनिकीरेती राम झूला का है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 172k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Bull Fight Viral Video: बैलों से भिड़ना ऑटो ड्राइवर को पड़ गया भारी, ‘आ बैल मुझे मार’ कहावत हुई सच

दो सांडों की लड़ाई के बीच फंसी दो लड़कियां

आप देख सकते हैं कि किस तरह दो सांड एक दुकान में घुस गए हैं और दोनों आपस में लड़ रहे हैं. बैग की दुकान में दोनों सांडों की लड़ाई के बीच दो लड़कियां फंस जाती हैं, लेकिन तभी उनके ऊपर दुकान में रखा सामान गिर जाता है. कुछ ही देर में एक शख्स डंडा लेकर दुकान में पहुंचता है और सांड को भगाने की कोशिश करता है. शख्स किसी तरह से सांड को बाहर भगाता है और लड़कियों को उनसे बचाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2024 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).