Bull Fight Viral Video: बैलों से भिड़ना ऑटो ड्राइवर को पड़ गया भारी, ‘आ बैल मुझे मार’ कहावत हुई सच
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आ बैल मुझे मार कहावत सच होती दिख रही है, जिसका मतलब बेवजह अपने सिर मुसीबत मोल लेना. वीडियो में एक ऑटो ड्राइवर बैलों की लडाई के बीच आ जाता है, लेकिन ऐसा करना उसे भारी पड़ जाता है.
Bull Fight Viral Video: सड़क पर घूमने वाले आवारा जानवरों (Animals) से जुड़े वीडियो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. इन आवारा जानवरों में सड़क पर घूमने वाले आवारा बैलों और सांडों को देखकर हैरानी होती है. सांड और बैल कई बार आसपास से गुजरने वाले लोगों पर हमला कर देते हैं. सांडों के हमले से जुड़े कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 'आ बैल मुझे मार' कहावत सच होती दिख रही है, जिसका मतलब बेवजह अपने सिर मुसीबत मोल लेना. वीडियो में एक ऑटो ड्राइवर बैलों की लडाई के बीच आ जाता है, लेकिन ऐसा करना उसे भारी पड़ जाता है.
वायरल हो रहे वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 292.5k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- यह लड़के हैं कुछ भी करते हैं, जबकि एक अन्य ने लिखा है- दो लोगों के झमेले में नहीं पड़ना था, अब लो आ गए न लपेटे में. यह भी पढ़ें: मोबाइल रिपेरिंग शॉप में कूदकर घुस गया गुस्सैल सांड, बाल-बाल बचा काउंटर के बाहर खड़ा शख्स (Watch Viral Video)
बैलों से भिड़ना ऑटो ड्राइवर को पड़ गया भारी
इसी लड़ाई को देखकर बड़े बुजुर्गों ने कहावत बनाई थी की आ बैल मुझे मारा 🐂🛺 pic.twitter.com/2PgRWP7zuO
— Reetesh Pal (@PalsSkit) May 23, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि राहगीरों से भरी सड़क पर दो बैल आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. दोनों ने एक-दूसरे के सींगों से सींग फंसा लिए हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग बैलों से दूर जाकर खड़े हो गए. इस बीच एक ऑटो ड्राइवर अपनी ऑटो को बैक करते हुए उन बैलों की तरफ आता है और उन्हें टक्कर मार देता है, लेकिन ऐसा करने के बाद दोनों बैल ड्राइवर समेत ऑटो को सड़क पर पलट देते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2024 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

