Live Bomb Inside Body: यूक्रेनी सैनिक की बॉडी में मिला जिंदा बम, बिना फटे ग्रेनेड को निकालने के लिए सर्जन ने किया ऑपरेशन (See Pic)
शरीर के अंदर जिंदा बम (Photo Credits: Facebook)

Live Bomb Inside Body: एक यूक्रेनी सैनिक (Ukrainian soldier) के शरीर में जिंदा बम (Live Bomb) मिलने के बावजूद सौभाग्य से उसकी जिंदगी बच गई. शरीर के अंदर से जिंदा ग्रेनेड (Live Grenade) को निकालने के लिए डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया और उन्हें इसमें कामयाबी भी मिली. बताया जा रहा है कि बखमुत (Bakhmut) में लड़ाई के दौरान यह जिंदा ग्रेनेड सैनिक के शरीर में चला गया था, जिसे बाद में यूक्रेनी सर्जन मेजर जनरल एंड्री वेरबा (Major General Andrii Verba) द्वारा ऑपरेशन की मदद से बाहर निकाला गया. डॉक्टरों ने यह जानते हुए भी ऑपरेशन का जोखिम उठाया कि बम किसी भी वक्त फट सकता है. विस्फोट के खतरे को देखते हुए दो अन्य सैनिकों की मौजूदगी में जोखिम भरा ऑपरेशन किया गया और बम को शरीर से बाहर निकाला गया.

देखें तस्वीर-