नन्ही बच्ची ने पहली बार चखा पिज्जा का स्वाद, उसके मजेदार रिएक्शन ने जीता लोगों का दिल (Watch Viral Video)
कोल्ड ड्रिंक पीने वाली बच्ची के बाद अब एक और नन्ही बच्ची का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बच्ची पहली बार पिज्जा का स्वाद पहली बार लेती दिख रही है. पिज्जा खाते ही बच्ची का जो रिएक्शन सामने आया वो वाकई देखने लायक है. वायरल हो रहे वीडियो ने हर किसी का दिल जीत लिया है. बच्ची जैसे ही पिज्जा का स्वाद चखती है, उसका चेहरा देखने लायक है.
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन छोटे बच्चों के क्यूट वीडियो वायरल (Toddler Cute Videos) होते रहे हैं, जिन्हें देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. बच्चों की क्यूट हरकतों वाले वीडियो देखकर मानों जैसे दिन अच्छा बन जाता है. हाल ही में कोल्ड ड्रिंक को पहली बार टेस्ट करती हुई बच्ची का मजेदार वीडियो (Little Girl Funny Video) सामने आया था, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है. कोल्ड ड्रिंक पीने वाली बच्ची के बाद अब एक और नन्ही बच्ची का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बच्ची पहली बार पिज्जा (Pizza) का स्वाद पहली बार लेती दिख रही है. पिज्जा खाते ही बच्ची का जो रिएक्शन सामने आया वो वाकई देखने लायक है. वायरल हो रहे वीडियो ने हर किसी का दिल जीत लिया है. बच्ची जैसे ही पिज्जा का स्वाद चखती है, उसका चेहरा देखने लायक है.
इस वीडियो को @GrowinUpItalian नाम के यूजर ने फेसबुक पर शेयर किया है. इससे पहले इस वीडियो को टिकटॉक पर @oh_shoot_girl नाम के यूजर ने शेयर किया था. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- ये तो बेहद क्यूट है, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- इससे प्यारा कुछ नहीं. यह भी पढ़ें: छोटी बच्ची ने पहली बार चखा कोल्ड्रिंग का स्वाद, रिएक्शन आज इंटरनेट पर मचा देगा गदर (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
बहरहाल, बच्चे हो या बड़े हर किसी को पिज्जा काफी अच्छा लगता है. यहां तक कि पिज्जा को देखकर कई लोगों के मुंह में पानी तक आ जाता है. इस वायरल वीडियो में भी देखा जा सकता है कि एक बच्ची पहली बार पिज्जा का स्वाद चखती है. जैसे ही वो पिज्जा की पहली बाइट खाती है, उसके चेहरे का एक्सप्रेशन एकदम से बदल जाता है. बच्ची का रिएक्शन इतना क्यूट है कि यह आपका भी दिल जीत लेगा और आपके चेहरे पर मुस्कान आ ही जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2021 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

