Viral Video: मरे हुए जेब्रा के साथ खेलते नजर आए नन्हे शेर, वायरल हो रहे वीडियो को देख हैरान हो जाएंगे आप
सोशल मीडिया पर एक ऐसा हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मरे हुए जेब्रा के साथ कई नन्हे शेर खेल रहे हैं. शेर के बच्चे काफी देर तक उस जेब्रा के साथ खेलते दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.
Viral Video: जंगली जानवरों (Wild Animals) में शेर (Lion) को सबसे खतरनाक और खूंखार शिकारी माना जाता है, जो अपने शिकार का पल भर में काम तमाम कर देता है. यही वजह है कि दूसरे जंगली जानवर भी शेर को देखकर अपनी जान बचाने के लिए दौड़ लगा लेते हैं. वैसे तो शेर अपने शिकार को मारने के बाद दावत उड़ाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें मरे हुए जेब्रा के साथ कई नन्हे शेर खेल रहे हैं. शेर के बच्चे काफी देर तक उस जेब्रा (Zebra) के साथ खेलते दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर lionquickly नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- यहां वो बात लागू नहीं होती, जिसमें कहा जाता है कि अपने भोजन के साथ नहीं खेलना चाहिए. शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 21,072 व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: नन्हे हिरण को निवाला बनाने की कोशिश कर रहा था विशालकाय अजगर, तभी लकड़बग्घे ने आकर किया कुछ ऐसा...
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेरनी ने जेब्रा का काम तमाम कर दिया है, जिसके बाद उसे खाने के लिए शेरनी के बच्चे मरे हुए जेब्रा के पास पहुंचते हैं, लेकिन तभी उन्हें शरारत सूझती है. शेरनी के छोटे-छोटे बच्चे कभी जेब्रा के ऊपर चढ़ जाते हैं तो कभी उसके पैर खींचने लगते हैं. दरअसल, नन्हे शेर अपने दांतों से जेब्रा को काटने की कोशिश करते हैं, लेकिन फिर कुछ देर बाद वो शिकार से दूर जाकर मस्ती करने लगते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2022 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

