पत्थर बनकर हिरण का शिकार करने बैठा था चालाक तेंदुआ, लेकिन एक गलती ने बिगाड़ दिया सारा खेल (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक तेंदुआ हिरण का शिकार करने के लिए बिल्कुल पत्थर की तरह बनकर बैठा है, लेकिन हिरण उसके जाल में फंस पाता इससे पहले ही उसकी एक गलती के कारण सारा खेल बिगड़ जाता है और हिरण उसका शिकार बनने से बच जाता है. इस वीडियो को साकेत बडोला ने ट्विटर पर शेयर किया है.
तेंदुआ (Leopard) अपना शिकार चालाकी से करने के लिए जाना जाता है, लेकिन क्या हर बार शिकार करते समय तेंदुए की चालाकी काम आती है? हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि इंटरनेट पर तेजी से एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें तेंदुए की चालाकी तो नजर आ रही है, लेकिन उसकी एक गलती (Mistake) से सारा प्लान चौपट हो जाता है. दरअसल, वीडियो में एक तेंदुआ हिरण (Deer) का शिकार करने के लिए बिल्कुल पत्थर (Stone) की तरह बनकर बैठा है, लेकिन हिरण उसके जाल में फंस पाता इससे पहले ही उसकी एक गलती के कारण सारा खेल बिगड़ जाता है और हिरण उसका शिकार बनने से बच जाता है. इस वीडियो को साकेत बडोला ने ट्विटर पर शेयर किया है.
साकेत बडोला ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन लिखा है- हिंट: एक चट्टान भी जंगल में चल सकती है. करीब 39 सेकेंड के इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से अब तक 133.3K व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ ही इसे अब तक 1,344 रीट्वीट्स और 9,961 लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो में तेंदुए की चालाकी को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.
देखें वीडियो-
Hint: Even a rock can move in jungle.🙂#Forward pic.twitter.com/y7PU0Lqzkf
— SAKET (@Saket_Badola) February 14, 2021
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जंगल में हिरण घूम रहा है और वह एक कच्ची सड़क को पार करके उस पार जाने की कोशिश कर रहा है. हालांकि इस दौरान उसके मन में अन्य जंगली जानवर द्वारा हमला किए जाने का डर भी है, इसलिए वो धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. सतर्क होकर हिरण सड़क पार करने जा रहा था, तभी उसकी नजर सड़क के बीचो-बीच पड़े एक पत्थर पर पड़ी. पत्थर को देखकर हिरण को शक होता है और वह उसे ध्यान से देखता है. यह भी पढ़ें: अजगर के चंगुल में फंसे हिरण को बचाने पहुंचा शख्स, यह देख सांप को आया गुस्सा फिर उसने किया कुछ ऐसा... (Watch Viral Video)
इसी दौरान तेंदुए से एक गलती हो जाती है और उसके सारे प्लान पर पानी फिर जाता है. दरअसल, पत्थर बनकर बैठे तेंदुए की पूंछ जरा सी हिल जाती है, जिससे हिरण को भनक लग जाती है कि वह पत्थर नहीं, बल्कि कोई जंगली जानवर है जो उसका शिकार करने के लिए घात लगाए बैठा है. इसके बाद हिरण तेज रफ्तार से दौड़ लगाता है और पलक झपकते ही गायब हो जाता है. हिरण के भाग जाने पर पत्थर बनकर बैठा तेंदुआ उठता है और इधर-उधर देखने लगता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2021 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

