Dog Attack in Kanpur: पिटबुल डॉग ने गाय पर किया जानलेवा हमला, काफी मशक्कत के बाद उसके जबड़े से छुड़ाया गया- Video

Dog Attack in Kanpur: उत्तर प्रदेश में पिटबुल डॉग का आतंक बढ़ गया है. पिटबुल डॉग का ही एक वीडियो कानपुर से सामने आया है. वीडियो कानपुर कोतवाली क्षेत्र के सरसैया घाट का है. एक पालतू पिटबुल डॉग ने गुरुवार को एक गाय पर जानलेवा हमला किया. डॉग ने अपने जबड़ों ने गाय के मुंह को पकड़ लिया. गाय इस बीच काफी काफी देर तक तड़पडाती रही. लेकिन डॉग गाय को छोड़ ही नहीं रहा था. पिटबुल मालिक व लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद सारिया मार मार कर गाय को पिटबुल के जबड़े से छुड़ाया गया.

बता दें कि वहीं इससे पहले गाजियाबाद में पालतू पिटबुल डॉग ने 10 साल के बच्चे पर हमला किया. बच्चे के चेहरे को बुरी तरह फाड़ डाला. जिसकी वजह से बच्चे के चेहरे पर कई टांके लगे.

Video: