Jelly Weds Tommy: यूपी के अलीगढ़ में कुत्ते टॉमी की दुल्हन जैली से हुई शादी, झूम कर नाचे लोग   (Watch Video)
Jelly Weds Tommy (Photo: Twitter)

Jelly Weds Tommy: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. इस शादी में दूल्हा कुत्ता टॉमी और दुल्हन जैली बनी. दोनों को पूरे रीति रिवाज के साथ सात फेरे दिलवाए गए. शादी में सभी ने ढोल-नगाड़ों पर डांस किया. गांव सुखारवी के निवासी पूर्व प्रधान दिनेश चौधरी के पास 8 महीने का एक पालतू डॉगी है जिसका नाम टॉमी है. उन्होंने उसकी शादी अतरौली गांव के निवासी डॉक्टर रामप्रकाश सिंह की कुतिया जैली से करवाई. टॉमी और जैली की शादी मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी को हुई. स्थानीय लोगों ने भी शामिल होकर खाने का जमकर लुत्फ उठाया.

देखें विडियो