वायरल

कभी पुचकारते हुए तो कभी दुलार करते हुए, जैगुआर ने कुछ इस अंदाज में लुटाया हिरण पर अपना प्यार (Watch Viral Video)

कई बार जंगल की दुनिया से ऐसे नजारे सामने आते हैं, जिन्हें देखने के बाद आंखों पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल होता है. इसी कड़ी में एक अद्भुत वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक जैगुआर हिरण पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहा है.

कभी पुचकारते हुए तो कभी दुलार करते हुए, जैगुआर ने कुछ इस अंदाज में लुटाया हिरण पर अपना प्यार (Watch Viral Video)
जैगुआर ने हिरण पर लुटाया प्यार (Photo Credits: X)

Viral Video: वाइल्ड लाइफ लवर्स (Wildlife Lovers) के लिए जंगली जानवरों (Wild Animals) से जुड़े वीडियोज देखना किसी रोमांच से कम नहीं होता है, इसलिए वो अक्सर जानवरों से जुड़े वीडियोज को सोशल मीडिया (Social Media) पर देखना पसंद करते हैं. कई लोग तो बेहद करीब से जानवरों को देखने के लिए जंगल सफारी और चिड़ियाघर की सैर पर निकल जाते हैं. जंगल की दुनिया में वैसे तो खूंखार शिकारी जानवर हमेशा शिकार की ताक में लगे रहते हैं और मौका पाते ही अपने शिकार का काम तमाम कर देते हैं, लेकिन कई बार ऐसे नजारे भी सामने आते हैं, जिन्हें देखने के बाद आंखों पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल होता है. इसी कड़ी में एक अद्भुत वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक जैगुआर (Jaguar) हिरण (Deer) पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहा है.

इस वीडियो को एक्स पर @gunsnrosesgirl3 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- कल्पना कीजिए कि आप वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर है, क्या आप छेड़छाड़ करेंगे या लाइफ के इस सर्किल को जारी रहने देंगे. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- दोनों बच्चे हैं, उन्हें आइडिया नहीं है कि कौन शिकारी और कौन शिकार करने वाला है, जबकि दूसरे ने लिखा है- हो सकता है जैगुआर इसकी मां को खा चुका है. यह भी पढ़ें: Viral Video: जिंदा नन्हे हिरण को मुंह में दबोचकर जंगल में घूमती दिखी बाघिन, हैरान करने वाला वीडियो वायरल

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खूंखार जैगुआर हिरण के सामने हैं, लेकिन वो उसका शिकार करने के बजाय उस पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहा है. जैगुआर कभी हिरण को पुचकारता है तो कभी दुलार करते हुए उसपर प्यार लुटा रहा है. इस नजारे को देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो पा रहा है कि आखिर शिकारी जानवर अपने शिकार के साथ इतने प्यार से कैसे पेश आ रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2024 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).