देश

Viral Video: स्वतंत्रता दिवस पर एकजुट हुए हिंदुस्तानी और पाकिस्तानी! ब्रिटेन से वायरल हुआ शानदार वीडियो

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ब्रिटेन से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर हिंदुस्तानी का दिल बाग-बाग हो जाएगा. इस वीडियो में कुछ भारतीय और पाकिस्तानी लोग हाथों में झंडे और चेहरों पर मुस्कान लिए आजादी का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं. इस दौरान वे एआर रहमान का गाना 'जय हो' गा रहे थे.

Viral Video: स्वतंत्रता दिवस पर एकजुट हुए हिंदुस्तानी और पाकिस्तानी! ब्रिटेन से वायरल हुआ शानदार वीडियो
Photo- Instagram

Viral Video: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ब्रिटेन से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर हिंदुस्तानी का दिल बाग-बाग हो जाएगा. दरअसल, एक इंस्टाग्राम यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि इसमें कुछ भारतीय और पाकिस्तानी लोग हाथों में झंडे और चेहरों पर मुस्कान लिए आजादी का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं. इस दौरान वे एआर रहमान का गाना 'जय हो' गा रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोग इसे  अनोखा और खूबसूरत बता रहे हैं तो कुछ यूनाइडेट किंगडम पर तंज कसते दिख रहे हैं.

एक 'एक्स' यूजर ने लिखा कि जब भारतीय और पाकिस्तानी लंदन में एक साथ 'जय हो' गाते हैं. हमें इन मुश्किल समय में एक-दूसरे की जरूरत है.

ये भी पढें: Independence Day 2024: बुनियादी ढांचे के विकास के लिए कई बड़े कदम उठाए: प्रधानमंत्री मोदी

स्वतंत्रता दिवस पर एकजुट हुए हिंदुस्तानी और पाकिस्तानी!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vish (@vish.music)

दूसरे यूजर ने लिखा कि भारतीय और पाकिस्तानी आज ब्रिटेन में अपनी आजादी का जश्न मना रहे हैं. यह वही देश है, जिसने दोनों देशों को कई वर्षों तक गुलाम बनाकर रखा था. एक अन्य यूजर ने लिखा कि यू.के. द्वारा विभाजित, अब यू.के. में एकजुट हुए.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2024 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).