देश

Bangalore Horror: बेंगलुरु में बाइक सवार बदमाशों ने कार में बैठे कपल को किया परेशान, सामने आया घटना का भयावह VIDEO

बेंगलुरु के सरजापुर रोड पर एक भयावह घटना सामने आई है. यहां बीच सड़क पर कुछ बदमाशों ने कार के अंदर बैठे एक कपल पर जानलेवा हमला किया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

Bangalore Horror: बेंगलुरु में बाइक सवार बदमाशों ने कार में बैठे कपल को किया परेशान, सामने आया घटना का भयावह VIDEO
Photo- x/@east_bengaluru

Bangalore Horror: बेंगलुरु के सरजापुर रोड पर एक भयावह घटना सामने आई है. यहां बीच सड़क पर कुछ बदमाशों ने कार के अंदर बैठे एक कपल पर जानलेवा हमला किया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार शख्स  ने सरजापुर रोड पर 1522 पब के पास कार रोकी और ड्राइवर से बाहर निकलने को कहा. जब ड्राइवर ने खिड़की खोलने से मना कर दिया, तो उसने गाड़ी पर हमला करना शुरू कर दिया. कार के अंदर बैठा व्यक्ति परिवार के साथ था. वह हमलावरों से यह अनुरोध कर रहा था कि उसे जाने दे, क्योंकि कार के अंदर एक बच्चा था.

हालांकि, बाइक सवार व्यक्ति ने गुस्से में वाइपर पकड़ लिया और कार के आगे का शीशा तोड़ दिया. इस दौरान सिक्योरिटी गार्डों ने हमलावर को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका.

ये भी पढें: Bengaluru: ‘ये ऑटो चालक लेता है क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट’, बेंगलुरु के ऑटो में चिपकाया नोटिस अब सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल

बेंगलुरु में बाइक सवार बदमाशों ने कार में बैठे कपल को किया परेशान

इस घटना को देख कार के अंदर बैठी महिला डर गई. वह मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगी. फिर कुछ लोगों ने बीच-बचाव करके बदमाश को दंपत्ति पर हमला करने से रोका. इस वायरल वीडियो को देखने के बाद अब लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि सरजापुर इलाके में ऐसी चीजें काफी आम हैं, जहां गैर-स्थानीय लोगों को रोजाना परेशान किया जाता है. वहीं, बेंगलुरु पुलिस ने निवासियों को ऐसी आपातकालीन स्थितियों में 112 पर कॉल करने की सलाह दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2024 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).