देश

VIDEO: बेंगलुरु में असम निवासी महिला की बेरहमी से हत्या, अपार्टमेंट में मिली सड़ी-गली लाश; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बेंगलुरु के इंदिरानगर इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट में मंगलवार को असम की एक महिला का शव मिला. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि माया गोगोई (19) की केरल के कन्नूर निवासी आरव (21) ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी.

VIDEO: बेंगलुरु में असम निवासी महिला की बेरहमी से हत्या, अपार्टमेंट में मिली सड़ी-गली लाश; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Photo- X

Bangalore Horror: बेंगलुरु के इंदिरानगर इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट में मंगलवार को असम की एक महिला का शव मिला. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि माया गोगोई (19) की केरल के कन्नूर निवासी आरव (21) ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी. आरव अभी फरार है. पुलिस के अनुसार आरव पीड़ित महिला का परिचित था. पुलिस ने बताया कि संदिग्ध यहां एचएसआर लेआउट में लिप्स ओवरसीज में छात्र परामर्शदाता के रूप में काम कर रहा था और यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर गोगोई जयनगर में एक निजी फर्म में काम करती थी.

पुलिस ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति पिछले तीन दिन से महिला के साथ अपार्टमेंट में था. पुलिस ने बताया कि महिला का शव आंशिक रूप से सड़ चुका था. अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि महिला और संदिग्ध 23 नवंबर को अपार्टमेंट में आए थे. गोगोई के हत्या के बाद आरव कथित तौर पर फरार हो गया था.

ये भी पढें: VIDEO: बेंगलुरु में ‘भिखारी’ ने इंग्लिश में की बातचीत, आइंस्टीन के ‘सापेक्षता सिद्धांत’ पर की टिप्पणी; वीडियो के पीछे है दुखद सच

बेंगलुरु में असम निवासी महिला की हत्या

प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “दोनों 23 नवंबर को दोपहर 12:28 बजे लॉज (सर्विस अपार्टमेंट) में दाखिल हुए. संदिग्ध आज सुबह 8:19 बजे लॉज से बाहर चला गया.” पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल पाएगा कि उसने उसे कब मारा.

अधिकारी ने बताया कि उसे मारने के बाद वह शव के साथ कमरे में ही रहा. उन्होंने कहा कि शव आज आंशिक रूप से सड़ी हालत में मिला था. पुलिस ने बताया कि जयनगर स्थित निजी कंपनी में करीब 20 दिन पहले नौकरी शुरू करने वाली महिला छह महीने पहले बेंगलुरु आई थी. पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है तथा संदिग्ध को पकड़ने के लिए दलों का गठन किया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2024 11:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).