पति ने गलती से कंप्यूटर का कैमरा रखा ऑन, रंगे हाथों पकड़ी गई पत्नी
एक पति गलती से कंप्यूटर का कैमरा घर पर ऑन करके चला जाता है और जब वो वापस लौटता है तो उसमें कैद वीडियो को देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है. कैमरे में कैद वीडियो में पत्नी की धोखेबाजी दोनों के रिश्ते में तलाक की वजह बन जाती है.
पति-पत्नी के रिश्ते में जब शक घर कर जाए तो इस रिश्ते का कमजोर पड़ना लाजमी है. खासकर तब जब पति-पत्नी में से कोई एक इस रिश्ते में धोखा करने पर उतर आए तो इसे बचाना बेहद मुश्किल हो जाता है. वैवाहिक रिश्ते में धोखेबाजी का एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला चीन से सामने आया है. खबरों के अनुसार, एक पति गलती से कंप्यूटर का कैमरा (Computer Camera) घर पर ऑन करके चला जाता है और जब वो वापस लौटता है तो उसमें कैद वीडियो को देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है. कैमरे में कैद वीडियो (Video) में पत्नी की धोखेबाजी दोनों के रिश्ते में तलाक (Divorce) की वजह बन जाती है.
यह घटना अगस्त 2016 की बताई जा रही है, लेकिन इसका वीडियो पति ने हाल ही में जारी किया है. दरअसल, उत्तर-पूर्वी चीन (North-Eastern China) के मुडेनजियांग (Mudanjiang) शहर में रहने वाले मिस्टर यांग (Mr Yang) का कहना है कि वो गलती से अपने घर पर डैश कैम ऑन रखकर चले गए थे, जब लौटे तो उसमें कैद वीडियो ने पल भर में उनकी हंसती-खेलती दुनिया उजाड़ कर रख दी. इस वीडियो के कारण ही यांग का उनकी पत्नी के साथ साल 2018 में तलाक हो गया. यह भी पढ़ें: पति से तलाक लेने के बाद महिला ने कराया डिवोर्स फोटोशूट, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
बता दें कि महिला के पति ने इस वीडियो को हाल ही में शांग यू न्यूज के जरिए जारी किया था. करीब एक मिनट के इस वीडियो में एक व्यक्ति महिला के घर में दाखिल होते हुए दिखाई देता है, फिर दोनों के मिलने के बाद बंद कमरे जो होता है वो पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और पत्नी की असलियत जगजाहिर हो गई.
महिला जिस पुरुष के साथ वीडियो में कैद हुई है उसे उसका दोस्त बताया जाता है जो उस शहर का मेयर भी था. महिला के पति ने दावा किया है कि उसकी पत्नी और उसका प्रेमी एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं. उसके प्रेमी को मिस्टर लियू (Mr Liu) के नाम से जाना जाता है जो शहर का मेयर था. वो अक्सर यांग के घर जाता था और उसकी पत्नी से मिलता था.
हालांकि पति के इन आरोपों को पत्नी ने सिरे से खारिज कर दिया. पत्नी का कहना है कि लियू और वो महज एक दोस्त हैं. महिला का कहना है कि उस दिन लियू अचानक उसके घर पहुंचा था, उस दिन वो नशे में था, इसलिए अंतरंग व्यवहार कर रहा था. महिला का कहना है कि यह घटना एक तरफा थी. इसके साथ ही महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया कि उसके पति ने इस वीडियो को एक गुप्त कैमरे से शूट किया था न कि यह गलती से डैश कैम से शूट हुआ था. यह भी पढ़ें: सऊदी अरब: हनीमून पर पति ने की ओछी हरकत, पत्नी ने मांगा तलाक
गौरतलब है कि महिला के पति का कहना है कि पत्नी का दोस्त अक्सर उसके घर आया करता था और उसे दोनों के संबंधों पर शक भी था, लेकिन गलती से घर पर डैशकैम के ऑन रह जाने के कारण ही उसकी पत्नी के अवैध संबंधों और उसकी करतूतों का पर्दाफाश हो पाया. हालांकि व्यक्ति का कहना है कि इस वीडियो ने हमारे वैवाहिक रिश्ते को पूरी तरह से तबाह कर दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2019 05:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

