Shocking! भूखे बंदर ने बनाया नन्हे हिरण को अपना निवाला, Viral Video देख चकरा जाएगा आपका सिर
एक बहुत ही हैरान करने वाला वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसमें एक भूखा बंदर नन्हे हिरण को खाता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को देखकर यकीनन आपका भी सिर चकरा जाएगा. करीब 42 सेकेंड के इस वीडियो को फेसबुक पर African Bush Kingdom नाम के पेज पर शेयर किया गया है.
Shocking Video: जंगल (Forest) की दुनिया इंसानी दुनिया से काफी अलग और हैरतअंगेज है. जंगल की दुनिया में कब क्या हो जाए, यह कहना काफी मुश्किल है. जंगल और जंगली जानवरों से जुड़े कई हैरान करने वाले वीडियो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनमें अपने वर्चस्व को बरकरार रखने के लिए जानवरों को एक-दूसरे का शिकार करते हुए देखा जाता है. कई वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखने के बाद आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. इसी कड़ी में एक बहुत ही हैरान करने वाला वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसमें एक भूखा बंदर (Monkey) नन्हे हिरण (Baby Deer) को खाता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को देखकर यकीनन आपका भी सिर चकरा जाएगा.
करीब 42 सेकेंड के इस वीडियो को फेसबुक पर African Bush Kingdom नाम के पेज पर शेयर किया गया है. बंदर के इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी हैरान नजर आ रहे हैं. इस पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक ने कमेंट करते हुए लिखा है- जंगल में कुछ भी हो सकता है. जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- 90 के दशक की हॉलीवुड फिल्म Shakma की याद आ गई. इस नजारे को देखने के बाद मन में बबून का डर पैदा हो गया. यह भी पढ़ें: होटल के बाहर इंसानों की तरह जब बर्तन धोने लगा बंदर, Viral Video देख चकरा जाएगा आपका सिर
देखें वीडियो-
वायरल हो रहे है वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चकमा बबून (बंदर की एक प्रजाति) बुशबक के बच्चे (हिरण की एक प्रजाति) को मारकर उसे अपना निवाला बना रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज बारिश हो रही है और सड़क पर दो बबून प्रजाति के बंदर बैठे हुए नजर आ रहे हैं. इनमें से एक बंदर हिरण के बच्चे के सिर को खाता हुआ दिखाई दे रहा है. यह नजारा वाकई हैरान करने वाला है, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2021 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

