वायरल

होटल के बाहर इंसानों की तरह जब बर्तन धोने लगा बंदर, Viral Video देख चकरा जाएगा आपका सिर

जरा सोचिए होटल के बाहर अगर इंसान की जगह कोई बंदर बर्तन धोने लगे तो आप क्या कहेंगे? वैसे तो बंदर इंसानों की नकल उतारने में माहिर हैं, लेकिन इंसानों की तरह बंदरों द्वारा बर्तन धोने का नजारा देखना न के बराबर है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर होटल के बाहर बर्तन धोता हुआ दिखाई दे रहा है.

होटल के बाहर इंसानों की तरह जब बर्तन धोने लगा बंदर, Viral Video देख चकरा जाएगा आपका सिर
बर्तन धोता बंदर (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: सफर के दौरान कई बार आपने सड़क पर बने किसी चाय की दुकान या होटल पर रुककर चाय पीने या खाने का आनंद तो जरूर उठाया होगा. ऐसे होटलों (Hotels) और या दुकानों (Shops) के बाहर आपकी नजर ऐसे किसी शख्स पर भी पड़ी होगी जो वहां बर्तन धोने (Washing Dishes) का काम करता है, लेकिन जरा सोचिए होटल के बाहर अगर इंसान की जगह कोई बंदर बर्तन धोने लगे तो आप क्या कहेंगे? वैसे तो बंदर इंसानों की नकल उतारने में माहिर हैं, लेकिन इंसानों की तरह बंदरों द्वारा बर्तन धोने का नजारा देखना न के बराबर है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर (Monkey) होटल के बाहर बर्तन धोता हुआ दिखाई दे रहा है.

इस वीडियो को पनौती नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है- अरे गजब… इस वीडियो में बंदर की हरकतों को देखकर लोग काफी हैरान नजर आ रहे हैं. इस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- इंसानों को भी इस बंदर की तरह दो वक्त की रोटी के लिए काम करना पड़ रहा है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- इस महीने का एंप्लाई ऑफ द मंथ इस बंदर को मिलना चाहिए. यह भी पढ़ें: Viral Video: दर्शक बने लंगूरों के बीच अचानक डांस करने लगा लड़का, आगे जो हुआ… देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे करीब 1 मिनट 4 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर किसी होटल के बाहर बर्तन धोने में मगन है. बंदर के बर्तन धोने का अंदाज इतना निराला है कि लोग चाहकर भी उससे नजरें नहीं हटा पा रहे हैं. इस बीच वहां मौजूद लोगों में से किसी ने बर्तन धोते हुए बंदर का वीडियो बना लिया. वीडियो में देख सकते हैं कि बंदर सिर्फ बर्तन ही नहीं धो रहा है, बल्कि वो एक-एक बर्तन को चेक भी कर रहा है कि वो पूरी तरह से साफ हुआ है या नहीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2021 02:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).