वायरल

Viral Video: दर्शक बने लंगूरों के बीच अचानक डांस करने लगा लड़का, आगे जो हुआ… देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यकीनन आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. दरअसल, लंगूरों की भीड़ के बीच मौजूद एक लड़का अचानक से अपनी कमर मटका कर डांस करना शुरु कर देता है. लड़का अपनी धुन में डांस करता दिख रहा है, जबकि लंगूर दर्शक बनकर उसके डांस को देख रहे हैं.

Viral Video: दर्शक बने लंगूरों के बीच अचानक डांस करने लगा लड़का, आगे जो हुआ… देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
लंगूरों के सामने डांस करता लड़का (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में कब कौन सी चीज सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो जाए, इसके बारे में कुछ भी कहना काफी मुश्किल है. आए दिन सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी होती है और कई बार हंसी आ जाती है. इसी कड़ी में एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यकीनन आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. दरअसल, लंगूरों (Monkeys) की भीड़ के बीच मौजूद एक लड़का अचानक से अपनी कमर मटका कर डांस करना शुरु कर देता है. लड़का अपनी धुन में डांस करता दिख रहा है, जबकि लंगूर दर्शक बनकर उसके डांस को देख रहे हैं.

वीडियो को इंस्टाग्राम पर animals_lover_wasim__77 नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 94,389 से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक ने लिखा है- डांस देखकर बंदर भी कन्फ्यूजन में हैं, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- बंदर की बसंती, उधर एक अन्य यूजर ने लिखा है- बसंता नाच रहा है. यह भी पढ़ें: Angry Monkey Video: बंदर को जबरदस्ती केला खिला रहा था शख्स, गुस्से में जड़ दिया तमाचा, उसके बाद जो हुआ देखें वीडियो

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by wasim_786 (@_animals_lover_wasim__77)

वैसे तो आमतौर पर लोग बंदरों और लंगूरों से डरकर दूर भागते हैं, क्योंकि बंदर कई बार लोगों पर अटैक कर देते हैं, लेकिन इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का लंगूरों के बीच जमकर डांस कर रहा है. लड़का बेखौफ होकर लंगूरों के बीच डांस कर रहा है और उसके अंदाज को देखकर तो यही लगता है कि उसे इन लंगूरों से जरा सा भी डर नहीं लग रहा है. लड़के के डांस को देखने के लिए ढेर सारे लंगूर दर्शकों की तरह घेरा बनाकर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2021 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).