तेज रफ्तार का कहर! रेलवे क्रॉसिंग पर खड़े ट्रक को ट्रेन ने मारी जबरदस्त टक्कर, रोंगटे खड़े कर देने वाला Video हुआ Viral
Viral Video: इंटरनेट पर तेज रफ्तार के कहर का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें रेलवे क्रॉसिंग (Railway Crossing) पर खड़े कारों से लदे एक ट्रक (Truck) को तेज रफ्तार ट्रेन (High Speed Train) टक्कर मार देती है. आपने इससे पहले भी एक्सीडेंट के कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन कारों से लदे वाहन को ट्रेन द्वारा टक्कर मारने का यह नजारा उतना खौफनाक है कि जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. यह घटना शुक्रवार को अमेरिका के ओक्लाहोमा (Oklahoma) के थैकरविले (Thackerville) में घटी है, जहां एमट्रैक ट्रेन ने कारों से लदे एक छोटे ट्रक को टक्कर मार दी है. इस घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.
इस घटना की कई तस्वीरें लव काउंटी फायरफाइटर्स (Fire Department Love County) के फेसबुक पेज पर देखा जा सकता है. इन तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा है- ट्रेन लोकोमोटिक का अगला भाग पटरी से उतरा गया, जिससे रेल बेड के कुछ हिस्सों को मामूली नुकसान हुआ है और ट्रेन को आगे जाने से रोका गया.
देखें तस्वीरें-
इसका एक वीडियो वायरल हॉग नाम के यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया गया है, जिसमे देखा जा सकता है कि कारों से लदा एक ट्रक रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ा दिखाई दे रहा है, तभी एक तेज रफ्तार ट्रेन वहां आती है और ट्रक को टक्कर मारते हुए तेजी से आगे निकल जाती है. यह भी पढ़ें: क्या आपने कभी देखा है दुनिया का सबसे बड़ा सांप, Viral Video में देखें कैसे विशालकाय अजगर को उठाने के लिए लेनी पड़ी JCB की मदद
देखें वीडियो-
इस घटना की तस्वीरें और वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक ने लिखा है- मुझे उस शख्स के दर्द का एहसास है, खुशी है कि वो और घायल नहीं हुए. एक अन्य यूजर ने लिखा है- आप उस पीड़ा का अनुभव कर सकते हैं, जिसे रोका नहीं जा सकता था. इसके अलावा भी लोगों ने कमेंट के जरिए इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2021 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

