वायरल

Viral Video: बैल के कान के पास जाकर बजा रहा था ढ़ोल, बैल ने सिखाया ऐसा सबक की जिंदगी भर रहेगा याद

कभी कभी जानवरों को भी शोर शराबा पसंद नहीं आता, या फिर बेवजह उन्हें तकलीफ देना भी उन्हें पसंद नहीं आता और वो काफी आक्रमक हो जाते है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Viral Video: बैल के कान के पास जाकर बजा रहा था ढ़ोल, बैल ने सिखाया ऐसा सबक की जिंदगी भर रहेगा याद
Credit -(Instagram )

Viral Video: कभी कभी जानवरों को भी शोर शराबा पसंद नहीं आता, या फिर बेवजह उन्हें तकलीफ देना भी उन्हें पसंद नहीं आता और वो काफी आक्रमक हो जाते है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें किसी शहर में एक उत्सव चल रहा है. जमकर ढोल ताशे बज रहे है, ऐसे में एक शख्स बैल के ठीक कानों के पास जमकर ढ़ोल बजा रहा होता है, इससे गुस्साया बैल सीधे इस शख्स पर हमला करते हुए इसको जोर से लात मारता है.

जिसके कारण शख्स दूर जाकर गिरता है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर mngeshddii नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. जिसपर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे है. एक ने लिखा ,' बेकार में बेजुबान जानवर को तकलीफ दे रहे थे, दुसरे ने लिखा ,' बैल ब्लैक बेल्ट था, भाई को पता नहीं था, तीसरे ने लिखा ,' बैल ने भाई को अच्छा सबक सिखाया. इस वीडियो को अब तक 67,949 ने लाइक किया है. ये भी पढ़े :Bull Attack Video: मेरठ में सांड के हमले से बुजुर्ग की आंतें निकली, तीन फीट हवा में उछला शख्स, वीडियो वायरल

बैल ने शख्स को मारी जमकर लात 

बता दें की कई मवेशियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते है. जिसमें मवेशियों के हमले में कई लोग अपनी जान तक गंवा देते है. इस वीडियो में शख्स को थोड़ी बहुत चोट लगी है. बैल के एकदम पास जाकर ढोल बजाना, इस लापरवाही में शख्स की जान भी जा सकती थी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2024 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).