वायरल

Gujarat: सोमनाथ गिर गांव में आवारा कुत्ते पड़े शेर पर भारी, जान बचाकर भागने पर मजबूर हुआ जंगल का राजा (Watch Viral Video)

गुजरात के सोमनाथ गिर गांव में एक शेर दाखिल हो जाता है. शेर को अपने इलाके में देखते ही वहां के आवारा कुत्ते उस पर भौंकना शुरु कर देते हैं. कुत्तों के झुंड को देखकर जंगल का राजा अपनी जान बचाने के लिए वहां से दौड़ लगा लेता है.

Gujarat: सोमनाथ गिर गांव में आवारा कुत्ते पड़े शेर पर भारी, जान बचाकर भागने पर मजबूर हुआ जंगल का राजा (Watch Viral Video)
आवारा कुत्तों से डरकर भागा शेर (Photo Credits: Twitter)

कहते हैं कि अपनी गली में तो कुत्ता भी शेर होता है और इसका जीता जागता उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें गुजरात के सोमनाथ गिर गांव (Somnath Gir Village) में एक शेर (Lion) दाखिल हो जाता है. शेर को अपने इलाके में देखते ही वहां के आवारा कुत्ते (Stray Dogs) उस पर भौंकना शुरु कर देते हैं. कुत्तों के झुंड को देखकर जंगल का राजा शेर घबरा जाता है और अपनी जान बचाने के लिए वहां से दौड़ लगा लेता है. कुत्ते शेर का पीछा तब तक करते हैं जब तक कि वो गायों के झुंड तक नहीं पहुंच जाता है. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2023 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).