Crocodile In House: गुजरात के एक घर में मिला 6 फीट लंबा मगरमच्छ, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Crocodile in the House: गुजरात (Gujarat) के आनंद जिले के सोजित्रा कस्बे एक परिवार में सोमवार को सुबह- सुबह उस समय हड़कंप मच गया. जब उनके घर का सदस्य शौच करने के लिए टॉयलेट में गया. टॉयलेट में देखा कि एक करीब 6 फीट लंबा मगरमच्छ (Crocodile) बैठा है. आशंका जताई जा रही थी कि वह पास के तालाब से निकला होगा. मगरमच्छ की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में उत्सुक ग्रामीण जमा हो गए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

Video: