वायरल

Hummingbird Viral Video: पूल पार्टी करता दिखा हमिंगबर्ड का ग्रुप, पानी में चिल करते पक्षियों का मनमोहक वीडियो हुआ वायरल

आपने कई जानवरों के पूल में मस्ती करने से जुड़े वीडियो देखे ही होंगे, लेकिन इन दिनों पक्षियों की पूल पार्टी का मजेदार वीडियों लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें हमिंगबर्ड्स को पूल में मजे से पार्टी करते हुए देखा जा सकता है.

Hummingbird Viral Video: पूल पार्टी करता दिखा हमिंगबर्ड का ग्रुप, पानी में चिल करते पक्षियों का मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
हमिंगबर्ड्स की पूल पार्टी (Photo Credits: X)

Hummingbird Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन मनोरंजक और दिल जीतने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर मूड़ फ्रेश हो जाता है. खासकर, पशु-पक्षियों से जुड़े मजेदार वीडियो लोगों को काफी पसंद आते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं जिस तरह से इंसान अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करते हैं, उसी तरह से पशु-पक्षी भी अपने ग्रुप के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं. आपने कई जानवरों के पूल में मस्ती करने से जुड़े वीडियो देखे ही होंगे, लेकिन इन दिनों पक्षियों की पूल पार्टी (Birds Pool Party) का मजेदार वीडियों लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें हमिंगबर्ड्स (Hummingbird) को पूल में मजे से पार्टी (Pool Party) करते हुए देखा जा सकता है.

इस मनमोहक वीडियो को @gunsnrosesgirl3 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- हमिंगबर्ड पूल पार्टी... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 769.7k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- विश्वास नहीं होता कि मैंने पहले कभी एक ही स्थान पर इतनी सारी हमिंगबर्ड देखी है, जबकि एक अन्य ने लिखा है- मैं जानना चाहता हूं कि वे क्या चर्चा करते हैं. यह भी पढ़ें: खुले आसमान में हजारों पक्षियों ने एक साथ भरी उड़ान, दिखा इतना अद्भुत नजारा कि देखते रह गए लोग (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पूल में ढेर सारी हमिंगबर्ड नजर आ रही हैं. ये सभी मिलकर पूल में मस्ती कर रही हैं और उन्हें देखकर ऐसा लगता है जैसे ये सभी पिकनिक को एन्जॉय कर रही हैं. इतना सारी हमिंगबर्ड को एक साथ देखने का यह मनमोहक नजारा लोगों को काफी पसंद आ रहा है, इसलिए लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2023 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).