वायरल

बुलडोजर पर सवार होकर दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, एकटक देखते रह गए लोग (Watch Viral Video)

एक दूल्हे का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो घोड़ी पर सवार होकर जाने के बजाय बुलडोजर पर सवार होकर अपनी बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचता है. बुलडोजर पर दूल्हे राजा को देखकर हर कोई हक्का-बक्का होकर उसे एकटक देखने लगता है.

बुलडोजर पर सवार होकर दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, एकटक देखते रह गए लोग (Watch Viral Video)
बुलडोजर पर सवार हुआ दूल्हा (Photo Credits: X)

Groom Viral Video: हर इंसान की जिंदगी में उसकी शादी का लम्हा सबसे ज्यादा खास होता है, जिसकी यादों को वो जिंदगी भर के लिए सजोकर रखने की कोशिश करता है. अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए लगभग सभी कपल्स कुछ न कुछ अनोखा और अलग करने की कोशिश करते हैं. शादियों के सीजन (Wedding Season) में दूल्हा (Groom), दुल्हन (Bride) और बारात (Baraat) से जुड़े कई अनोखे वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में एक दूल्हे का मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो घोड़ी पर सवार होकर जाने के बजाय बुलडोजर पर सवार होकर अपनी बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचता है. बुलडोजर पर दूल्हे राजा को देखकर हर कोई हक्का-बक्का होकर उसे एकटक देखने लगता है.

इस वीडियो को @sanjayjourno नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग दूल्हे के मजे ले रहे हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- जय हो बुल्डोजर बाबा की, शादी की मुबारकबाद. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- दिखावा करने और फेम पाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं कर डालते हैं. यह भी पढ़ें: शादी कराने वाले पंडित जी ने मंडप में किया ऐसा डांस, दूल्हा-दुल्हन भी उनके आगे पड़ गए फीके (Watch Viral Video)

बुलडोजर पर सवार होकर दूल्हे ने निकाली अपनी बारात

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बुलडोजर पर सवार होकर नाचता-गाता हुआ दिखाई दे रहा है. बुलडोजर के आगे वाली लिफ्ट बास्केट पर बैठे दूल्हे के साथ दो बच्चे और एक महिला भी नजर आ रही है. बुलडोजर को फूलों से सजाया गया है, जिसमें दूल्हे की सवारी निकली है. बुलडोजर आगे-आगे चल रहा है और बैंड वाले उसके पीछे-पीछे चल रहे हैं. इस अनोखी बारात को देखकर लोग एकटक उसे देखते ही रह गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2024 02:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).