वायरल

शादी कराने वाले पंडित जी ने मंडप में किया ऐसा डांस, दूल्हा-दुल्हन भी उनके आगे पड़ गए फीके (Watch Viral Video)

क्या आपने शादी में किसी पंडित को डांस करते देखा है? दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दिल जीतने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पंडित जी मंडप में धमाकेदार अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं, जिनके आगे दूल्हा-दुल्हन भी फेल गए.

शादी कराने वाले पंडित जी ने मंडप में किया ऐसा डांस, दूल्हा-दुल्हन भी उनके आगे पड़ गए फीके (Watch Viral Video)
मंडप में पंडित ने किया धमाकेदार डांस (Photo Credits: Instagram)

Pandit Ji Dance Viral Video: शादियों के सीजन (Wedding Season) में दूल्हा-दुल्हन, बारातियों और डांस (Dance) से जुड़े वीडियो आए दिन देखने को मिलते रहते हैं. दूल्हा-दुल्हन भी अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ न कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं. हालांकि शादी में पंडित (Pandit Ji) की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, क्योंकि वो शादी से जुड़े तमाम रीति-रिवाजों को विधिवत पूर्ण करवाता है, लेकिन क्या आपने शादी में किसी पंडित को डांस करते देखा है? दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक दिल जीतने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें पंडित जी मंडप में धमाकेदार अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं, जिनके आगे दूल्हा-दुल्हन (Bride-Groom) भी फेल गए.

इस वीडियो को South indian designerwear नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. कई लोगों ने पंडित जी को जिंदादिल और कमाल का डांसर बताया है तो कई लोग उनके स्टाइल और डांस के कायल हो गए हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: रिमझिम बरसात के बीच ग्रीन ड्रेस पहनकर सड़क पर लड़की ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो हुआ वायरल

पंडित जी ने मंडप में किया कमाल का डांस

वीडियो में पंडित जी दूल्हा-दुल्हन को डांस करने के लिए प्रेरित करते हैं और उन्हें डांस कराने के लिए खुद भी झूमने लगते हैं. हालांकि दूल्हा-दुल्हन धीरे-धीरे नाचते हैं, जबकि पंडित जी पूरे जोश में आ जाते हैं और जमकर डांस करने लगते हैं. वो गोविंदा स्टाइल में कमर मटका-मटका कर नाचने लगते हैं, जिसे देख दूल्हा-दुल्हन भी शर्मा जाते हैं और पंडित जी के डांस के आगे उनका डांस बिल्कुल फीका पड़ जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2024 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).