वायरल

Viral Video: रिमझिम बरसात के बीच ग्रीन ड्रेस पहनकर सड़क पर लड़की ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो हुआ वायरल

एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की रिमझिम बारिश में हरे रंग का ड्रेस पहनकर मजे सा डांस करती नजर आ रही है. लड़की बॉलीवुड के हिट सॉन्ग ‘चक धूम-झूम’ पर डांस कर रही है.

Viral Video: रिमझिम बरसात के बीच ग्रीन ड्रेस पहनकर सड़क पर लड़की ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो हुआ वायरल
बारिश में डांस करती लड़की (Photo Credits: Instagram)

Dance Viral Video: चिलचिलाती गर्मी के बीच देश के कई हिस्सों में बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई है. ऐसे में बारिश होते ही भीषण गर्मी से परेशान लोगों को जमकर मस्ती करते हुए भी देखा जा रहा है. बारिश में भीगकर कुछ लोग जहां इसका लुत्फ उठा रहे हैं तो वहीं रील्स बनाने के शौकीन बारिश में डांस करके या भीगकर अपने वीडियोज बनाने में मशगूल हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसे वीडियोज की भरमार देखने को मिल रही है. इसी कड़ी में एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़की रिमझिम बारिश में हरे रंग का ड्रेस पहनकर मजे सा डांस (Dance) करती नजर आ रही है. लड़की बॉलीवुड के हिट सॉन्ग ‘चक धूम-झूम’ पर डांस कर रही है.

इस वीडियो को saniya_khokher नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 22 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- बारिश का मौसम आया नहीं कि तितलियां उड़ने लगीं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है-इस लड़की को तो डांस इंडिया डांस में होना चाहिए. यह भी पढ़ें: Viral Video: यात्रियों की आवाजाही के बीच एयरपोर्ट पर लोटपोट होकर डांस करने लगी महिला, देखें मजेदार वीडियो

बारिश में बीच सड़क पर लड़की ने किया डांस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by saniya_khokher (@saniyaofficial01_)

वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की रिमझिम बारिश में ट्रैफिक के बीच सड़क पर बिंदास अंदाज में डांस कर रही है. वो बॉलीवुड सॉन्ग चक धूम धूम पर जमकर ठुमके लगा रही है. उसके डांस स्टेप्स को देखकर आप भी खुद को लड़की की तारीफ करने से नहीं रोक पाएंगे. हालांकि ट्रैफिक के बीच इस तरह से डांस करके वीडियो बनाना अपनी सुरक्षा से खिलवाड़ करना है और यह खतरनाक साबित हो सकता है, बावजूद इसके लड़की डांस करने में मशगूल नजर आ रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2024 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).