Viral Video: यात्रियों की आवाजाही के बीच एयरपोर्ट पर लोटपोट होकर डांस करने लगी महिला, देखें मजेदार वीडियो
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवाजाही के बीच लोटपोट होकर डांस करने लगती है. उसकी इस हरकत को देख आसपास से होकर गुजर रहे यात्री भी हैरान हो जाते हैं, लेकिन महिला को कोई फर्क नहीं पड़ता है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं. कई लोग यूजर्स का ध्यान खींचने के लिए क्रिएटिव कंटेंट बनाते हैं तो कई लोग अतरंगी हरकतें करते हैं. कई बार तो पब्लिक प्लेस पर लोग अजीबो-गरीब हरकतें करके रील्स (Reels) बनाने लगते हैं, जिसे देख लोग हैरत में पड़ जाते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला एयरपोर्ट Airport) पर यात्रियों की आवाजाही के बीच लोटपोट होकर डांस (Dance) करने लगती है. उसकी इस हरकत को देख आसपास से होकर गुजर रहे यात्री भी हैरान हो जाते हैं, लेकिन महिला को कोई फर्क नहीं पड़ता है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Seemakanojiya87 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- इन्हें अस्पताल ले जाकर इलाज कराने की जरूरत है. वहीं कई लोगों ने पब्लिक प्लेस पर इस तरह की हरकत करने वालों पर फाइन लगाने की हिमायत भी की है. यह भी पढ़ें: Viral Video: रेलवे ट्रैक के किनारे रील बना रही थी महिला, पीछे से आ रही ट्रेन के ड्राइवर ने कर दी ऐसी हरकत...
एयरपोर्ट पर लोटपोट होकर डांस करती महिला
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट के बाहर भीड़ दिखाई दे रही है, जहां लोगों के बीच पहुंचकर एक महिला अचानक से डांस शुरु कर देती है. महिला के डांस करने का स्टाइल इतना अजीब है कि लोग देखकर हैरान हो रहे हैं. पहले तो महिला धीरे-धीरे मटकना शुरु करती है, फिर जमीन पर लोटपोट होकर डांस करने लगती है. इसके बाद फिर से वो उठती है और अपने दुपट्टे को लहराते हुए डांस में लगी रहती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2024 12:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

