वायरल

Viral Video: रेलवे ट्रैक के किनारे रील बना रही थी महिला, पीछे से आ रही ट्रेन के ड्राइवर ने कर दी ऐसी हरकत...

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला रेलवे ट्रैक के बगल में खड़ी होकर रील बनाती है, तभी पीछे से आ रही ट्रेन का ड्राइवर महिला को धक्का मार दिया.

Viral Video: रेलवे ट्रैक के किनारे रील बना रही थी महिला, पीछे से आ रही ट्रेन के ड्राइवर ने कर दी ऐसी हरकत...
रेलवे ट्रैक के बगल में रील बनाती महिला (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: आजकल अधिकांश युवाओं के सिर रील बनाने की धुन इस कदर सवार नजर आती है कि वो इसके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर लाइक और व्यूज पाने के लिए लोग अजीबो-गरीब हरकतें करते हैं और रील बनाने के लिए अपनी जान तक खतरे में डाल देते हैं. कभी लोग इमारत पर चढ़कर लटकने या कूदने लगते हैं, जबकि कई लोग ट्रेन के ऊपर चढ़कर दौड़ लगाने लगते हैं. ऐसे में कई बार उनकी जान को खतरा भी हो जाता है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला रेलवे ट्रैक (Railway Track) के बगल में खड़ी होकर रील बनाती है, तभी पीछे से आ रही ट्रेन का ड्राइवर महिला को धक्का मार दिया.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर uniladtech नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की है. एक यूजर ने लिखा है- ट्रेन ऑपरेटर ने बिल्कुल सही किया, वहीं एक अन्य ने लिखा है- जो शख्स महिला की तस्वीर ले रहा था, उसने उसे बताया क्यों नहीं कि पीछे से ट्रेन आ रही है? यह भी पढ़ें: हीरोपंती दिखाना शख्स को पड़ा भारी, खतरनाक स्टंट के दौरान बिगड़ा संतुलन, Viral Video में देखें कैसे पड़ गए लेने के देने

रेलवे ट्रैक के बगल में रील बनाती महिला

 

View this post on Instagram

 

A post shared by UNILAD Tech (@uniladtech)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पटरी किनारे खड़ी होकर रील बनाने में व्यस्त दिखाई दे रही है, तभी पीछे से एक ट्रेन आती है और महिला की यह हरकत ट्रेन ड्राइवर को बिल्कुल पसंद नहीं आती है. महिला के बेहद करीब पहुंचने के बाद ट्रेन ड्राइवर महिला को धक्का मार देता है, ताकि महिला ट्रेन की चपेट में न आ जाए. अगर महिला को समय रहते उसने धक्का नहीं दिया होता तो वो ट्रेन की चपेट में आ जाती और उसकी जान खतरे में पड़ जाती.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2024 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).