वायरल

19 साल की लड़की रात में हो गई प्रेगनेंट, सुबह निकल आया बेबी बंप, 45 मिनट बाद दिया बच्चे को जन्म

एक लड़की के अचानक मां बनने का मामला सामने आया है, जिसके बाद सब लोग हैरान हैं. एक 19 साल की लड़की रात में गर्भवती हुई और सुबह एक बच्चे को जन्म दिया. ये सुनकर आपको विश्वास नही होगा लेकिन यही सच है...

19 साल की लड़की रात में हो गई प्रेगनेंट, सुबह निकल आया बेबी बंप, 45 मिनट बाद दिया बच्चे को जन्म
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit:Pexels)

एक लड़की के अचानक मां बनने का मामला सामने आया है, जिसके बाद सब लोग हैरान हैं. एक 19 साल की लड़की रात में गर्भवती हुई और सुबह एक बच्चे को जन्म दिया. ये सुनकर आपको विश्वास नही होगा लेकिन यही सच है. जिस लड़की के साथ ऐसा हुआ है वो खुद ही हैरान है. उसे समझ में ही नहीं आ रहा है कि ऐसा कैसे हो गया? ये मामला ब्रिटेन का है. यहां रहनेवाली 19 वर्षीय एम्मलुइस लेगेट जब सोई तब बिलकुल नॉर्मल थीं, लेकिन जब सोकर उठी तो अचानक उसका बेबी बंप निकला हुआ था. निकला हुआ पेट देखकर वो हैरान रह गई. इस बारे में लड़की ने जब अपनी मां और दादी को बताया तो उन्होंने बताया कि वो प्रेगनेंट है. लेगेट को उसके परिवार वाले अस्पताल ले गए लेकिन उसने रास्ते में ही एक बच्चे को जन्म दे दिया.

बच्चे को जन्म देने केबाद भी लेगेट को यकीन नहीं हुआ कि अचानक उनके साथ ये सब कैसे हो गया. उन्होंने बताया कि कुछ महीनों से उन्हें पीरियड्स नहीं आ रहे थे. उन्हें लगा कि शायद कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स की वजह से पीरियड्स बंद हो गए होंगे. हैरानी की बात ये है कि उन्हें प्रेगनेंसी के दौरान होने वाले कोई भी लक्षण नहीं आए. नौ महीने से लेगेट एक सामान्य लड़की की तरह जिंदगी जी रही थीं. उनका पेट भी नहीं निकला था. इसलिए उन्होंने कभी भी अपना प्रेगनेंसी टेस्ट भी नहीं करवाया.

यह भी पढ़ें: महिला ने नार्मल डिलीवरी से दिया 7 बच्चों को जन्म, मां और सभी बच्चे स्वस्थ

लेगेट की प्रेगनेंसी के बारे में डॉक्टर्स ने बताया कि उनका बेबी बंप इसलिए नहीं आया क्योंकि बच्चा उनके लोअर बैक में पल रहा था. डॉक्टर्स ने इसे नार्मल बताया. फिलहाल बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2019 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).