वायरल

Anaconda Viral Video: पानी के भीतर मस्ती करते विशाल एनाकोंडा ने अपनी ओर खींचा सबका ध्यान, बार-बार देखा जा रहा है यह वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशालकाय एनाकोंडा पानी के भीतर मस्ती करता हुआ दिखाई दे रहा है. एनाकोंडा ने अपनी इस हरकत से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. रेप्टारियम में पानी के अंदर अकेले ही मस्ती करते इस एनाकोंडा के वीडियो को इंस्टाग्राम पर ब्रायन बार्जिक नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है.

Anaconda Viral Video: पानी के भीतर मस्ती करते विशाल एनाकोंडा ने अपनी ओर खींचा सबका ध्यान, बार-बार देखा जा रहा है यह वायरल वीडियो
पानी में मस्ती करता एनाकोंडा (Photo Credits: Instagram)

Anaconda Viral Video: वैसे तो आपने सांपों के अनगिनत वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी किसी सांप (Snake) को अपनी खुद की कंपनी को एन्जॉय करते देखा है और वो भी पानी के भीतर? जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशालकाय एनाकोंडा (Anaconda) पानी के भीतर मस्ती करता हुआ दिखाई दे रहा है. एनाकोंडा ने अपनी इस हरकत से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. रेप्टारियम में पानी के अंदर अकेले ही मस्ती करते इस एनाकोंडा के वीडियो को इंस्टाग्राम पर ब्रायन बार्जिक (Brian Barczyk) नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है, जो कि एक ब्लॉगर हैं और जानवरों के रोमांचक वीडियोज को अक्सर शेयर करते रहते हैं.

वीडियो में सांप को रेप्टारियम में फिसलते और खेलते हुए देखा जा सकता है. इस एनाकोंडा का नाम आइवी (Ivy) बताया जा रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए बार्जिक ने लिखा है- मेरे एनाकोंडा आइवी को पानी के भीतर आनंद लेते हुए देखकर बहुत अच्छा लगा. जब वह अपने मुंह से पानी के बुलबुले को छोड़ती है तो यह देखने में सबसे अच्छा लगता है. इस वीडियो को 76,487 लाइक्स मिल चुके हैं और सोशल मीडिया यूजर्स इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: King Cobra Viral Video: जब आंगन में खेलते बच्चे के पीछे पड़ गया किंग कोबरा, फिर जो हुआ… देखें डरावना वीडियो

देखें वीडियो-

पानी के भीतर इस विशाल एनाकोंडा को खेलते देख नेटिजन्स बेहद खुश हैं. एक यूजर ने लिखा है- मुझे आश्चर्य है, उन्हें क्या पता है कि वे कितने बड़े हैं. ऐसा लगता है जैसे यह सुंदर जानवर अपने विशालकाय शरीर को अपने आस-पास देखकर भ्रमित है. एक अन्य यूजर ने लिखा है- उसके जैसे सांप अद्भुत और स्मार्ट हैं, यही उन्हें अद्भुत बनाता है. आइवी का रंग अभूतपूर्व है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी के भीतर यह एनाकोंडा मस्ती में खेल रहा है. वो अपने मुंह से पानी के बुलबुले छोड़ते हुए उसका लुत्फ उठा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2021 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).