वायरल

King Cobra Viral Video: जब आंगन में खेलते बच्चे के पीछे पड़ गया किंग कोबरा, फिर जो हुआ… देखें डरावना वीडियो

किंग कोबरा सांप का एक हैरान करने वाला वीडियो वियतनाम के सोक ट्रांग से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. दरअसल, घर के आंगन में खेल रहे एक छोटे से बच्चे के पीछे अचानक से एक किंग कोबरा पड़ जाता है, इसके बाद का नजारा देख आप भी हैरत में पड़ जाएंगे.

King Cobra Viral Video: जब आंगन में खेलते बच्चे के पीछे पड़ गया किंग कोबरा, फिर जो हुआ… देखें डरावना वीडियो
बच्चे के पीछे पड़ा किंग कोबरा (Photo Credits: YouTube)

King Cobra Viral Video: सांपों (Snakes) का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छों के पसीने छूटने लगते हैं. खासकर किंग कोबरा (King Cobra Snake) जैसे जहरीले सांपों (Venomous Snake) के रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होते रहते हैं. अगर असल जिंदगी में जहरीले सांप से किसी का पाला पड़ भी जाता है तो उससे अपनी जान बचाने के लिए इंसान कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो वियतनाम (Vietnam) के सोक ट्रांग से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. दरअसल, घर के आंगन में खेल रहे एक छोटे से बच्चे के पीछे अचानक से एक किंग कोबरा पड़ जाता है, इसके बाद का नजारा देख आप भी हैरत में पड़ जाएंगे.

इस हैरान करने वाली घटना के वीडियो को वायरलहोग द्वारा यूट्यूब पर पोस्ट किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे अब तक 97,238 व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ कैप्शन में बताया गया है कि बच्चे की मां ने कहा कि दादा जी तेजी से काम नहीं कर सके, क्योंकि वह अभी-अभी एक स्ट्रोक से उबरे हैं. उसने सांप को रेंगते हुए देखा और जोर से चिल्लाया ताकि मेरे पति को बच्चे को बचाने के लिए बुलाया जा सके. सौभाग्य से सब ठीक है. यह भी पढ़ें: किंग कोबरा और छिपकली के बीच छिड़ी जिंदगी की जंग, Viral Video में देखें दोनों की इस खूनी लड़ाई का क्या हुआ अंजाम

देखें वीडियो-

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा आंगने में खेल रहा है. वहां पर बच्चे के साथ उसके दादा जी मौजूद थे. उन्होंने अचानक एक सांप को बच्चे की तरफ आते देखा और तुरंत मदद के लिए चिल्लाए. इसके बाद बच्चे के पिता दौड़कर बच्चे की ओर दौड़े और उसे उठा लिया, फिर तीनों दौड़कर घर के अंदर चले गए. जैसे ही किंग कोबरा सांप घर में घुसने की कोशिश कर रहा था, बच्चे के पिता ने तुंरत घर का दरवाजा बंद कर लिया. दरवाजा बंद होने के कारण बच्चा घर में घुसने में असमर्थ हो गया, जिसके बाद वह इधर-उधर रेंगता है और फिर आंगन से बाहर चला जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2021 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).