Funny Viral Video: शादी समारोह में दुल्हन को उठाने की कोशिश करते समय बिगड़ा दूल्हे का संतुलन, दोनों गिरे धड़ाम
दुल्हन को उठाते समय गिरा दूल्हा (Photo Credits: Twitter)

Funny Viral Video: इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो (Viral Video) में एक दूल्हा (Groom) अपनी शादी (Wedding Ceremony) में फोटोग्राफर्स के सामने पोज देते हुए दुल्हन को उठाने की कोशिश करता नजर आ रहा है, लेकिन तभी उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वो दुल्हन (Bride) समेत जमीन पर धड़ाम से गिर जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा कम से कम तीन बार दुल्हन को उठाने की कोशिश करता है. तीसरी बार में दुल्हन को उठाने के तुरंत बाद वो अपना संतुलन खो देता है और दोनों ऊंचे मंच पर धड़ाम से गिर जाते हैं. बताया जा रहा है कि आसपास मौजूद लोगों ने दूल्हे को काफी समझाया, लेकिन दूल्हा नहीं माना और दुल्हन को उठाने की कोशिश करते समय अपनी नव विवाहिता पत्नी के साथ गिर गया. इस मजेदार वीडियो को देख लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं. यह भी पढ़ें: Bride Viral Video: जयमाल के दौरान दुल्हन ने किया किस तो शर्म से लाल हो गया दूल्हा, लड़की के बिंदास अंदाज ने किया सबको हैरान

देखें वीडियो-