वायरल

Dubai Flood Video: दुबई की सड़कों पर आया सैलाब, तूफानी बार‍िश ने रेगिस्तान में मचाया कोहराम, बाढ़ का वीडियो वायरल

दुबई में अचानक मौसम बदलने और भारी बारिश से वैज्ञानिक भी हैरान हैं. बाढ़ की स्थिती होने से स्थानीय निवासियों को समुद्र तटों पर जाने मना कर दिया गया है और घरों के अंदर रहने की सलाह जारी की गई है.

Dubai Flood Video: दुबई की सड़कों पर आया सैलाब, तूफानी बार‍िश ने रेगिस्तान में मचाया कोहराम, बाढ़ का वीडियो वायरल
(Photo : X)

Heavy Rainfall in Dubai: खाड़ी देश संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) के कुछ ह‍िस्‍सों में शनिवार (18 नवंबर) की सुबह हुई झमाझम बार‍िश और आंधी तूफान के बाद जनजीवन अस्‍त व्‍यस्‍त हो गया है. दुबई में अचानक मौसम बदलने और भारी बारिश से वैज्ञानिक भी हैरान हैं. बाढ़ की स्थिती होने से स्थानीय निवासियों को समुद्र तटों पर जाने मना कर दिया गया है और घरों के अंदर रहने की सलाह जारी की गई है.

बारिश इतनी तेज थी कि थोड़ी ही देर में वहां की सड़कें जलमग्न हो गई और गाड़ियां पानी में तैरने लगीं. दुबई पुलिस ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए काफी ज्यादा मशक्कत कर रही है. सोशल मीडिया पर दुबई की फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं.

दुबई की म्यूनिसिपलिटी ने बाढ़ की स्थिति को गंभीर होने से बचने के लिए तैयारी कर ली है. लोगों तक पानी का स्तर बढ़ने या घटने की सूचना दी जा रही है.

एक अन्‍य वीड‍ियो में साफ-साफ देखा जा सकता है क‍ि दुबई पूरी तरह से जलमग्‍न हो गया है. चारों तरफ पानी ही पानी भरा नजर आ रहा है. सड़कें पानी में डूब गई हैं. कई फीट भरे पानी में सड़कें कहीं नहीं चमक रही हैं.

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2023 09:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).