देश

Fight On Thai Smile Airline Flight: उड़ती फ्लाइट में दे थप्पड़-दे घुसे, विमाने में दो यात्रियों के बीच मारपीट, VIDEO वायरल

थाई स्माइल एयरवेज की एक फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फ्लाइट मंगलवार को बैंकॉक से भारत जा रही थी. इसी दौरान दो लोगों में विवाद हो गया.

Fight On Thai Smile Airline Flight: उड़ती फ्लाइट में दे थप्पड़-दे घुसे, विमाने में दो यात्रियों के बीच मारपीट, VIDEO वायरल
(Photo Credit : Twitter)

Fight On Thai Smile Airline Flight: थाई स्माइल एयरवेज की एक फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फ्लाइट मंगलवार को बैंकॉक से भारत जा रही थी. इसी दौरान दो लोगों में विवाद हो गया.

वायरल वीडियो में दो लोगों को आपस में बहस करते हुए देखा जा सकता है, जबकि एक फ्लाइट अटेंडेंट स्थिति को शांत करने का प्रयास करती है. पुरुषों में से एक को दूसरे को "हाथ नीचे कर" कहते हुए सुना जा सकता है. इसके बाद दोनों के बीज विवाद बढ़ जाता है और हाथापाई की नौबत आ जाती है.

इसके बाद एक आदमी अपना चश्मा उतारता है दूसरे आदमी को मारना शुरू कर देता है. इसी दौरान मारपीट में एक युवक के कई दोस्त भी शामिल हो जाते हैं और सामने वाले शख्स को पीटने लगते हैं. विवाद बढ़ता देख फ्लाइट अटेंडेंट दोनों को अलग करता है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2022 12:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).