महिला गोताखोर का समंदर में हुआ खतरनाक शार्क से सामना, उसके बाद जो हुआ... देखें Viral Video
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला गोताखोर का सामना समंदर के अंदर एक खतरनाक शार्क से हो जाता है.
Giant Shark Viral Video: धरती पर विभिन्न प्रकार के जीव-जंतू रहते हैं, जिनमें जंगल में रहने सांप-बिच्छु, शेर, बाघ, तेंदुआ और मगरमच्छ जैसे कई खतरनाक जानवर शामिल हैं. इनके अलावा पानी के अंदर भी जीवों की एक अलग दुनिया देखने को मिलती है. पानी में रहने वाले जीवों को देखकर भी कई लोगों की हालत खराब हो जाती है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला गोताखोर (Diver) का सामना समंदर के अंदर एक खतरनाक शार्क (Shark) से हो जाता है. शार्क को समंदर के सबसे खतरनाक जीवों में से एक माना जाता है, जिसके आसपास जाने की कोई हिम्मत भी नहीं जुटा पाता है.
इस वीडियो को एक्स पर @crazyclipsonly नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे शेयर किए जाने के बाद से अब तक 690.8k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं. कोई कह रहा है कि ये शार्क तो बहुत बड़ी है, जबकि किसी का कहना है कि उसके साथ पानी में तैरना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है, क्योंकि वो कभी भी अटैक कर सकती है. यह भी पढ़ें: शार्क ने निगल लिया गोताखोर का मिनी कैमरा, उसके पेट के अंदर दिखा कुछ ऐसा नजारा (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
Hawaii diver Ocean Ramsey swims with record breaking largest Great White Shark pic.twitter.com/LwouPcu7zu
— Crazy Clips (@crazyclipsonly) April 16, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला गोताखोर का सामना समंदर के अंदर खतरनाक और विशालकाय शार्क से हो जाता है. महिला गोताखोर बेखौफ होकर शार्क के साथ तैरती हुई दिखाई दे रही है. गोताखोर को जरा सा भी डर नहीं लग रहा है कि अगर शार्क ने उस पर हमला कर दिया तो क्या होगा? आप देख सकते हैं कि एक विशालकाय शार्क अपना मुंह खोलकर पानी में तैर रही है, जबकि उसके ठीक ऊपर महिला गोताखोर भी तैर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2024 09:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

