शार्क ने निगल लिया गोताखोर का मिनी कैमरा, उसके पेट के अंदर दिखा कुछ ऐसा नजारा (Watch Viral Video)
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शार्क गोताखोर के कैमरे को निगल जाती है, उसके बाद उसके पेट के अंदर का पूरा नजारा कैमरे में कैद हो जाता है.
Viral Video: जंगल की दुनिया से कही ज्यादा रहस्यमयी दुनिया समंदर (Sea) के अंदर की होती है, इसलिए विशालकाय समंदर के अदंर की दुनिया को जानने के लिए कई गोताखोर काफी मेहनत भी करते हैं. ये गोताखोर (Diver) पानी की गहराई में जाकर इसे एक्सप्लोर करने की कोशिश करते हैं, जिसमें कई बार उन्हें कामयाब मिलती है तो कई बार उन्हें निराशा भी हाथ लगती है. गोताखोर अपनी इस प्रक्रिया के दौरान कई बार दुर्घटना के शिकार भी हो जाते हैं. इस बीच इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शार्क (Shark) गोताखोर के कैमरे (Camera) को निगल जाती है, उसके बाद उसके पेट के अंदर का पूरा नजारा कैमरे में कैद हो जाता है.
इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा है- शार्क ने निगल लिया गोताखोर का कैमरा, उसके शरीर के अंदर का वीडियो हुआ कैप्चर... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 10 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: समंदर की गहराई में गोताखोर और शार्क के बीच हुई मुठभेड़, हैरान करने वाला वीडियो वायरल
देखें वीडियो-
Shark swallows diver's camera, captures video inside its body pic.twitter.com/Hprq2cwyog
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) March 29, 2024
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि समंदर में तैरते समय शार्क को कैमरा दिख जाता है और वो उसके करीब जाकर उसे निगल जाती है. कैमरे को निगलने के बाद शार्क के पेट के अंदर का सारा नजारा उसमें कैद हो जाता है. कैमरे में जो नजारा कैद हुआ उसमें उसके गले और पेट के हिस्से में गहरी धारियां बनी हुई दिखाई दे रही हैं. उसके पेट में जाते ही कैमरा चारों ओर घूमने लगा और उसमें अंदर का काफी कुछ कैद हो गया, लेकिन कुछ ही देर बाद शार्क ने कैमरे को बाहर उगल दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2024 10:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

