बॉलीवुड

Farmani Naaz's Nazam Song: 'हर हर शंभू' गाकर विवादों में आई फरमानी नाज ने अब रिलीज की नज़्म- 'कोई नबी नहीं मेरे सरकार की तरह'- Watch Video

फ़रमानी नाज का नई नज्म रिलीज होने के बाद हर हर शंभू के गीत को लेकर जहां कुछ लोग विरोध कर रहे थे. वहीं फ़रमानी का नज़्म- कोई नबी नहीं मेरे सरकार की तरह लोगों को पसंद आ रही. नज्म सुनकर लोगो फ़रमानी की सुरीली आवाज की तारीफ कर रहे हैं. तारीफ में लोग यही कहा रहे है कि आपकी आवाज में गजब जादू है, आप जैसा कोई सिंगर नहीं.

Farmani Naaz's Nazam Song: 'हर हर शंभू' गाकर विवादों में आई फरमानी नाज ने अब रिलीज की नज़्म- 'कोई नबी नहीं मेरे सरकार की तरह'- Watch Video
सिंगर फरमानी नाज (Photo Credits ANI)

Farmani Naaz's Nazam Song: सिंगर फरमानी नाज सावन में भोले बाबा का भजन 'हर हर शंभू' गाकर चर्चा में आने के बाद उनके खिलाफ मुस्लिम समुदाय की तरफ से विरोध शुरू हो गया था. वरोध ही नहीं उनके खिलाफ फतवा भी जारी हुआ. मुस्लिम कट्टरपंथियों कहने लगे कि फ़रमानी नाज मुस्लिम होकर कैसे भक्ति के गीत गा रही है. वहीं फ़रमानी नाज मुस्लिम कट्टरपंथियों के विरोध के बाद अब अपने फैंस के लिए अब एक नज़्म रिलीज की है. फरमानी की नज़्म का नाम है "कोई नबी नहीं मेरे सरकार की तरह". ये नज़्म रिलीज होते ही वायरल हो रही है. जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

फ़रमानी नाज का नई नज्म रिलीज होने के बाद हर हर शंभू के गीत को लेकर जहां कुछ लोग विरोध कर रहे थे. वहीं फ़रमानी का नज़्म- कोई नबी नहीं मेरे सरकार की तरह लोगों को पसंद आ रही. नज्म सुनकर लोगो फ़रमानी की सुरीली आवाज की तारीफ कर रहे हैं. तारीफ में लोग यही कहा रहे है कि आपकी आवाज में गजब जादू है, आप जैसा कोई सिंगर नहीं. यह भी पढ़े: Farmani Naaz's Nazam Song: 'हर हर शंभू' गाकर विवादों में आई फरमानी नाज ने अब रिलीज की नज़्म- "कोई नबी नहीं मेरे सरकार की तरह"- Watch Video

बताना चाहेंगे कि सिंगर फ़रमानी नाज का शिव भजन के बाद एक भक्ति गीत आने वाला है. गायिका फरमानी नाज और उनके भाई फरमान नाज के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले अब वह हरे कृष्णा हरे कृष्णा भजन रिलीज करेंगे. गाने को रिकॉर्ड कर लिया गया है. यह गीत एक से दो दिन में रिलीज हो सकता है. फ़रमानी नाज का शिव भजन के बाद बहुत जल्द ही लोग जन्माष्टमी के मौके पर लोग कृष्ण भजन सुनते नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2022 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).