Fact Check: केंद्र सरकार सभी आधार कार्ड धारकों को दे रही है ₹ 4,78,000 का लोन, जानें खबर की सच्चाई
Fact प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: pixabay)

केंद्र सरकार द्वारा सभी आधार कार्ड धारकों को 4.78 लाख रुपये का ऋण प्रदान करने की अफवाहों की आज प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) द्वारा फैक्ट चेक किया गया. इंटरनेट पर प्रसारित हो रहे भ्रामक संदेश की एक तस्वीर साझा करते हुए पीआईबी ने इसे फर्जी बताया. पीआईबी ने लिखा, 'दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार सभी आधार कार्ड धारकों को 4,78,000 रुपये का कर्ज मुहैया करा रही है.' इसमें कहा गया है, 'यह दावा फर्जी है.'संदेश में लोगों से झूठे दावों वाले ऐसे संदेशों को आगे नहीं बढ़ाने का भी आग्रह किया गया है. इसमें कहा गया है कि किसी को भी कभी भी व्यक्तिगत वित्तीय विवरण किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए. यह भी पढ़ें: PIB Fact Check: KYC नहीं कराया तो हो जायेगा Yono एकाउंट बंद, जानें खबर की सच्चाई

देखें पोस्ट: