Viral Video: गाड़ी को रोक कर हाथी ने लूटा खाने का सामान, रंगदारी वसूलते गजराज का वीडियो हुआ वायरल
क्या आपने कभी किसी हाथी को रंगदारी वसूलते देखा है. अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर रंगदारी वसूलते गजराज का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हाथी गाड़ी को रोककर उसमें से खाने की चीजे लूटने लगता है.
Elephant Viral Video: जंगल में रहने वाले विभिन्न जानवरों (Animals) से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिल जाते हैं, जिनमें से कुछ वीडियो चेहरे पर मुस्कान लाते हैं तो कुछ वीडियो हमें हैरत में डाल देते हैं. जंगल (Forest) के सबसे समझदार जानवरों में शुमार हाथियों (Elephants) की अगर बात की जाए तो उनसे जुड़े कई दिलचस्प वीडियो अक्सर देखने को मिलते हैं. आपने हाथियों के खेलते हुए, मस्ती करते हुए और अपने परिवार के साथ टहलते हुए कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी किसी हाथी को रंगदारी वसूलते देखा है. अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर रंगदारी वसूलते गजराज का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें हाथी (Elephant) गाड़ी को रोककर उसमें से खाने की चीजे लूटने लगता है.
वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- रोड टैक्स ऑफिसर... इससे पहले कभी क्या आपने हाथी का ऐसा अंदाज देखा है? शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 34.5k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Elephant Viral Video: कार से उतरकर जंगल के रास्ते पर खड़ा होना शख्स को पड़ा महंगा, गुस्सैल हाथी ने लिया दौड़ा
देखें वीडियो-
Road tax officer😛 pic.twitter.com/JKkf7DRRi1
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) June 11, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशालकाय हाथी बीच सड़क पर गाड़ी रोक लेता है. गाड़ी को रोककर हाथी रंगदारी वसूलने लगता है. हाथी गाड़ी में रखी खाने की चीजों को लूटने लगता है. वह एक-एक सामान को बारीकी से चेक करता है और फिर अपने मतलब की चीज उठा लेता है. रंगदारी वसूलते हाथी के इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2022 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

