Viral Video: स्ट्रीट फाइट के दौरान जिंदा सांप से सामने वाले की पिटाई करने लगा शख्स, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
क्या आपने कभी मारपीट के दौरान जिंदा सांप से किसी की पिटाई करते देखा है? नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर स्ट्रीट फाइट के दौरान जिंदा सांप से सामने वाले की पिटाई करते एक शख्स का वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.
Viral Video: कई बार लोग मामूली सी बात को लेकर आपस में इस कदर भिड़ जाते हैं कि नौबत हाथापाई तक की आ जाती है. सोशल मीडिया (Social Media) पर भी दो गुटों या दो लोगों के बीच मारपीट से जुड़े हैरान करने वाले वीडियो आए दिन देखने को मिलते हैं, जिनमें कभी कोई लात-घूसे तो कोई लाठी-डंडे से मारपीट करता हुआ नजर आता है, लेकिन क्या आपने कभी मारपीट के दौरान जिंदा सांप (Live Snake) से किसी की पिटाई करते देखा है? नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर स्ट्रीट फाइट (Street Fight) के दौरान जिंदा सांप से सामने वाले की पिटाई करते एक शख्स का वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. इस नजारे को देखकर यकीनन आपके भी होश उड़ जाएंगे.
इस वीडियो को Fights & Wild Content नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- स्ट्रीट फाइट के दौरान शख्स ने जिंदा सांप को निकाला. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 507.5k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए एक यूजर ने लिखा है- अच्छी बात है गैंडे को साथ लेकर नहीं चल रहा था, जबकि एक यूजर ने उस शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. यह भी पढ़ें: Cobra Aur Nevle Ki Ladai: कोबरा और नेवले की हो रही थी जानलेवा लड़ाई, डर के मारे सांप जा चढ़ा बच्चे के झूले में, देखें वीडियो
देखें वीडियो-
Man Whips Out Live Snake During Street Fight pic.twitter.com/S5S15Sv81o
— Fights & Wild content (@NoCapFights) June 12, 2023
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर एक शख्स दूसरे शख्स को पीट रहा है. वो अपने हाथ में जिंदा सांप लेकर उससे दूसरे शख्स की पिटाई कर रहा है. वो सांप से बार-बार शख्स पर हमला कर उसे पीट रहा है. हालांकि कुछ देर बाद वहां पुलिस पहुंच जाती है और पुलिस को देख शख्स सांप को फेंककर अपने दोनों हाथ उठाते हुए सरेंडर कर देता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2023 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

