Dog Video: सीलिंग लाईट लगा रहे मालिक की कुत्ते ने ऐसे की मदद, वीडियो देख हो जाएंगे इमोशनल
कुत्ते सबसे वफादार जानवर माने जाते हैं, वे हर सुख दुख में अपने मालिक की मदद करते हैं. कुत्तों का अपने मालिक की मदद करने वाला वीडियो इंटरनेट पर अक्सर वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो में एक शख्स सीलिंग लाईट लगाता हुआ दिखाई दे रहा है..
Dog Video: कुत्ते सबसे वफादार जानवर माने जाते हैं, वे हर सुख दुख में अपने मालिक की मदद करते हैं. कुत्तों का अपने मालिक की मदद करने वाला वीडियो इंटरनेट पर अक्सर वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो में एक शख्स सीलिंग लाईट लगाता हुआ दिखाई दे रहा है और उनका पेट डॉग टेबल पकड़कर उनकी मदद करता हुआ दिखाई दे रहा है. अपने मालिक के लिए कुत्ते का ये कंसर्न जेस्चर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा कुत्ता बहुत स्मार्ट है. वो सिर्फ मालिक की मदद ही नहीं कर रहा बल्कि उनकी सब बात भी समझ रहा है. यह भी पढ़ें: Video: बच्चे को सीढ़ियों पर चढ़ने से बचाने के लिए कुत्ते ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देख पिघल जाएगा दिल
लाईट लगाने के बाद मलिक उसे स्विच ऑन कर चेक करने को कहता है कि लाईट जल रही हैं या नहीं. कुत्ता दौड़कर जाता है और बटन दबाता है. यही नहीं वो अपने मालिक के कहने पर लाइट्स ऑफ़ भी कर देता है. इस वीडियो को आईपीएस ऑफिसर रुपिन शर्मा ने शेयर किया है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,'Cute and Caring, Holds the stool for his friend too...
देखें वीडियो:
Cute and Caring👌👌💐
Holds the stool for his friend too... pic.twitter.com/waHPgJturE
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) July 3, 2021
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुत्ता कितना स्मार्ट है. उसे बहुत ही अच्छी तरह से ट्रेंड किया गया है. कुत्ता अपने मालिक की हर बात को समझता है और उसे फ़ॉलो करता है. इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और कमेंट सेक्शन में उसकी तारीफ़ कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2021 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

