वायरल

डांस कर रहे ग्रुप के साथ ठुमक-ठुमक कर नाचने लगा कुत्ता, अपने मूव्स से जीता सबका दिल (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुत्ता एक डांस ग्रुप के साथ ठुमक-ठुमक कर डांस कर रहा है, उसके डांस मूव्स देखकर आप भी अपना दिल हार जाएंगे.

डांस कर रहे ग्रुप के साथ ठुमक-ठुमक कर नाचने लगा कुत्ता, अपने मूव्स से जीता सबका दिल (Watch Viral Video)
डांस करता कुत्ता (Photo Credits: X)

Viral Video: पालतू जानवरों (Pet Animals) में अधिकांश लोग कुत्तों (Dogs) को पालना बेहद पसंद करते हैं, जो वफादार होने के साथ-साथ बेहद क्यूट भी होते हैं. कुत्ते लोगों के साथ उनके परिवार के सदस्य की तरह रहते हैं और अपनी क्यूट हरकतों से घरवालों का मनोरंजन भी करते हैं. सोशल मीडिया पर भी कुत्तों की क्यूट हरकतों से जुड़े वीडियो आए दिन देखने को मिलते रहते हैं. ये मस्ती करने के साथ-साथ डांस करना भी अच्छे से जानते हैं और कुत्ते के डांस (Dog Dance) का एक मजेदार वीडियो इन दिनों लोगों का दिल जीत रहा है. दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें कुत्ता (Dog) एक डांस ग्रुप (Dance Group) के साथ ठुमक-ठुमक कर डांस कर रहा है, उसके डांस मूव्स देखकर आप भी अपना दिल हार जाएंगे.

इस वीडियो को @Enezator नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- हाहाहा, स्मार्ट कुत्ता... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 816k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- अब वे जानते हैं कि वे कैसे दिखते हैं, जबकि एक अन्य ने लिखा है- द डांसिंग डॉग. यह भी पढ़ें: Dog Viral Video: पानी पीने के बाद कपड़े से अपना मुंह पोंछता नजर आया कुत्ता, मजेदार वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ग्रुप डांस कर रहा है, वो जिस तरह से डांस करते हैं कुत्ता उनकी नकल उतारते हुए डांस करने लगता है. वो ठुमक-ठुमक कर जिस तरह से डांस करता है उसे देखकर किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आ सकती है. कुत्ता पूरे जोश के साथ अपने डांस मूव्स के जरिए डांस कर रहे ग्रुप को कड़ी टक्कर दे रहा है और इस दौरान उसकी क्यूटनेस देखते ही बन रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2023 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).