Dog Viral Video: पानी पीने के बाद कपड़े से अपना मुंह पोंछता नजर आया कुत्ता, मजेदार वीडियो हुआ वायरल
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से एक बाउल में पहले कुत्ता पानी पीता है, फिर उसी के बगल में स्टैंड पर रखे तौलिए से अपना मुंह पोंछता है.
Dog Viral Video: अपने घर में कुत्ते पालने वाले लोग न सिर्फ उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह प्यार करते हैं, बल्कि उन्हें अच्छी आदतें भी सीखाते हैं और ये वफादार जानवर बड़े ही प्यार से मालिक द्वारा सीखाई जाने वाली अच्छी आदतों को सीखते हैं. इसी कड़ी में एक कुत्ते का मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें कुत्ता (Dog) पानी (Water) पीने के बाद कपड़े से अपने मुंह को पोंछना सीख रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से एक बाउल में पहले कुत्ता पानी पीता है, फिर उसी के बगल में स्टैंड पर रखे तौलिए से अपना मुंह पोंछता है. इस वीडियो को एक्स पर @contextdogs नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- पानी पीने के बाद कुत्ता अपना मुंह पोंछना सीखता है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 2.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: क्रिसमस पर कुत्ते को मालिक से मिला नायाब तोहफा, गिफ्ट के तौर पर दूसरे Puppy को पाकर खुशी से लगा झूमने (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
Dog learns how to dry his mouth after drinking water
— out of context dogs (@contextdogs) December 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2023 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

