Viral Video: गणेश मंदिर में पूजा करता दिखा कुत्ता, गणपति बप्पा के सामने कुछ इस तरह से हुआ नतमस्तक
भगवान गणेश की पूजा करता कुत्ता (Photo Credits: Instagram)

Dog Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों (Animals) से जुड़े मजेदार वीडियो अक्सर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर दिल को सुकून मिलता है. इसी कड़ी में एक कुत्ते (Dog) का दिल जीत लेने वाला वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में एक कुत्ता गणेश मंदिर (Ganesh Temple) में भगवान गणेश (Lord Ganesha) की पूजा करता हुआ नजर आ रहा है. दरअसल, कुत्ता अपने मालिक के साथ गणपति बप्पा के मंदिर पहुंचा था, जहां दोनों बड़ी श्रद्धा से भगवान गणेश के सामने नतमस्तक होते नजर आए. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता बड़ी श्रद्धा से भगवान गणेश की पूजा करता है और फिर मंदिर के बाहर झुककर उनके आगे नतमस्तक होता है. यह वीडियो इतना मनमोहक है कि लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं और यह तेजी से लोगों के दिलों को जीत रहा है.

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pure thrift (@thrifts_grace)