वायरल

Viral Video: सड़क के किनारे बच्चों के साथ बैठकर खेलता दिखा कुत्ता, जिगरी दोस्ती का क्यूट वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक दिल जीतने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चों की गैंग में शामिल होकर कुत्ता उनके साथ सड़क के किनारे खेलता हुआ नजर आ रहा है. कुत्ता जिस तरह से बच्चों के साथ खेलता है, उसे देखकर तो ऐसा लगता है कि ये सभी एक-दूसरे के जिगरी दोस्त हैं.

Viral Video: सड़क के किनारे बच्चों के साथ बैठकर खेलता दिखा कुत्ता, जिगरी दोस्ती का क्यूट वीडियो हुआ वायरल
बच्चों के साथ खेलता कुत्ता (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: पालतू कुत्तों (Pet Dogs) और इंसानों (Humans) के बीच हमेशा से ही एक खास रिश्ता रहा है. अक्सर लोग अपने घरों में कुत्ते को पालते हैं, जबकि कुत्ते भी अपने मालिक के साथ न सिर्फ ईमानदारी से रिश्ता निभाते हैं, बल्कि उनके लिए अपनी जान तक कुर्बान करने को तैयार रहते हैं. इंसानों के साथ-साथ बच्चों के साथ भी कुत्तों की दोस्ती देखने को मिलती है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक दिल जीतने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बच्चों (Children) की गैंग में शामिल होकर कुत्ता (Dog) उनके साथ सड़क के किनारे खेलता हुआ नजर आ रहा है. कुत्ता जिस तरह से बच्चों के साथ खेलता है, उसे देखकर तो ऐसा लगता है कि ये सभी एक-दूसरे के जिगरी दोस्त हैं.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ladbible नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 8.9 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- क्या प्यारे बच्चे हैं. इस पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है- आखिरकार कुछ ऐसा खूबसूरत देखने को मिला, जो सोशल मीडिया की भागदौड़ और शोरगुल के बीच सुकून देता है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- ऐसी दोस्ती में कौन नहीं शामिल होना चाहेगा. यह भी पढ़ें: Viral Video: बीच सड़क पर शान से कुत्ते की सवारी करती दिखी बच्ची, सुरक्षा देने के लिए पीछे चलता रहा पूरा झुंड

बच्चों के साथ बैठकर खेलता दिखा कुत्ता

 

View this post on Instagram

 

A post shared by LADbible (@ladbible)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन छोटे बच्चे सड़क के किनारे एक गोल घेरा बनाकर बैठे हैं. बच्चों ने एक-दूसरे का हाथ थाम रखा है और उन सबके साथ कुत्ता भी उनकी मंडली का हिस्सा बनकर बैठा हुआ है. बच्चे खेल रहे हैं और कुत्ता भी उनके जिगरी दोस्त की तरह उनके साथ खेल रहा है. बच्चों के साथ खेलते हुए कुत्ता बेहद खुश और सहज दिखाई दे रहा है. यह वीडियो इतना क्यूट है कि लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2025 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).