देश

Fact Check: क्या व्लादिमीर पुतिन ने अयोध्या राम मंदिर का दौरा किया? वायरल तस्वीर निकली फर्जी, यहां जानें असली सच्चाई

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अयोध्या के राम मंदिर का दौरा किया.

Fact Check: क्या व्लादिमीर पुतिन ने अयोध्या राम मंदिर का दौरा किया? वायरल तस्वीर निकली फर्जी, यहां जानें असली सच्चाई
Photo- PTI

Fact Check: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अयोध्या के राम मंदिर का दौरा किया. तस्वीर में तीनों नेताओें को एक साथ मंदिर परिसर में देखा जा सकता है. लेकिन फैक्ट चेक में यह दावा पूरी तरह फर्जी साबित हुआ है. वायरल फोटो असली नहीं है, बल्कि AI जनरेटेड इमेज है. न तो भारत सरकार और न ही रूस की ओर से ऐसी किसी यात्रा की पुष्टि की गई है. मीडिया में भी पुतिन के अयोध्या आने का कोई विश्वसनीय आधार या रिपोर्ट मौजूद नहीं है.

विशेषज्ञों ने इमेज की टेक्सचर, लाइटिंग और शैडो का विश्लेषण कर बताया कि यह तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है और वास्तविक फोटो नहीं है. इससे यह साफ होता है कि वायरल तस्वीर नकली है. पुतिन के राम मंदिर आने का दावा पूरी तरह भ्रम फैलाने वाला है.

ये भी पढें: Dharmendra’s 90th Birthday: धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन, हेमा मालिनी का पति को लेकर भावुक पोस्ट, साथ बिताए पलों को किया याद; लिखी ये बातें

क्या पीएम मोदी और सीएम योगी संग राम मंदिर दर्शन करने पहुंचे पुतिन?

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2025 03:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).